Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:'बालिका वधू' बनने से बची छात्रा के जज़्बे को सलाम करते हुए एसपी ने की बड़ी मदद..!

छात्रा को सम्मानित करते एसपी।फ़ोटो-युगान्तर प्रवाह

एसपी प्रशान्त वर्मा ने कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा को पढ़ाई सम्बन्धी सामग्री व प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया है...क्या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट...

फतेहपुर:समाज में अभी भी जागरूकता की कमी के चलते हर साल बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चियों की शादियां की जा रहीं हैं।बाल विवाह सम्बन्धी कठोर क़ानून लागू होने के बावजूद माता पिता चोरी छिपे अपनी बच्चियों की शादियां कर रहे हैं।हाल ही में जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी ही शादी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को गम्भीरता से लिया और वह बच्ची 'बालिका वधू' बनने से बच गई।यह मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। (Fatehpur news)

ये भी पढ़े-फतेहपुर:शैतान पहुँचे कचेहरी..बड़ी संख्या में एसपी ने किए उपनिरीक्षकों के तबादले..!

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली लक्ष्मी (13) पुत्री सूरजभान कक्षा सात की छात्रा है।जिसकी शादी उसके माता पिता ने उन्नाव जनपद में रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक के साथ तय कर दी थी।इतनी कम उम्र में शादी किए जाने पर लक्ष्मी बार बार अपने माता पिता से इस शादी का विरोध कर रही थी।लेक़िन माता पिता ने उल्टा उसकी पढ़ाई बन्द करा दी और आने वाली दस दिसम्बर को बारात का दिन निश्चित कर दिया।

Read More: यूपी में 20 IAS अधिकारियों के तबादले, चिकित्सा शिक्षा से ऊर्जा तक कई अहम विभागों में बड़ा फेरबदल

लेक़िन बच्ची ने हिम्मत दिखाई और उसने पुलिस को डायल 112 में इसकी सूचना दे दी।जिसके बाद तत्तपरता दिखाते हुए मौक़े पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम छात्रा सहित उसके माता पिता को कल्याणपुर थाने ले आई और माता पिता को कड़ी चेतावनी देते हुए बच्ची की शादी 18 साल से पहले न करने की बात कहते हुए थाने से छोड़ दिया।

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

एसपी प्रशान्त वर्मा ने की मदद...

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

छात्रा लक्ष्मी की शादी तो रुक गई।लेक़िन माता पिता ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उसकी पढ़ाई बन्द करा दी।इस बात की जानकारी जैसे ही फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा को हुई तो वह मंगलवार को कल्याणपुर थाने पहुंचे और छात्रा को उसके माता पिता सहित थाने बुलवाया।अपने परिजनों संग थाने पहुंची छात्रा को पुलिस कप्तान ने पढ़ाई करने के लिए किताबें, कॉपियां, पेन, बैग, पानी की बोतल, टिफ़िन सहित ढ़ेर सारी शिक्षण सामाग्री प्रदान की।और आगे की पढ़ाई के लिए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

इतना ही पुलिस कप्तान ने बच्ची के साहस और जज़्बे की सराहना करते हुए फतेहपुर पुलिस की तरफ़ से बच्ची को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।पुलिस कप्तान ने तत्तपरता दिखाते हुए बच्ची की मदद के लिए पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम को भी प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया।

इस मौक़े पर क्षेत्राधिकारी बिंदकी अभिषेक तिवारी, कल्याणपुर थाना अध्यक्ष जेपी उपाध्याय सहित कई पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

03 Dec 2019 By Shubham Mishra

फतेहपुर:'बालिका वधू' बनने से बची छात्रा के जज़्बे को सलाम करते हुए एसपी ने की बड़ी मदद..!

फतेहपुर:समाज में अभी भी जागरूकता की कमी के चलते हर साल बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चियों की शादियां की जा रहीं हैं।बाल विवाह सम्बन्धी कठोर क़ानून लागू होने के बावजूद माता पिता चोरी छिपे अपनी बच्चियों की शादियां कर रहे हैं।हाल ही में जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी ही शादी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले को गम्भीरता से लिया और वह बच्ची 'बालिका वधू' बनने से बच गई।यह मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है। (Fatehpur news)

ये भी पढ़े-फतेहपुर:शैतान पहुँचे कचेहरी..बड़ी संख्या में एसपी ने किए उपनिरीक्षकों के तबादले..!

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली लक्ष्मी (13) पुत्री सूरजभान कक्षा सात की छात्रा है।जिसकी शादी उसके माता पिता ने उन्नाव जनपद में रहने वाले एक 28 वर्षीय युवक के साथ तय कर दी थी।इतनी कम उम्र में शादी किए जाने पर लक्ष्मी बार बार अपने माता पिता से इस शादी का विरोध कर रही थी।लेक़िन माता पिता ने उल्टा उसकी पढ़ाई बन्द करा दी और आने वाली दस दिसम्बर को बारात का दिन निश्चित कर दिया।

लेक़िन बच्ची ने हिम्मत दिखाई और उसने पुलिस को डायल 112 में इसकी सूचना दे दी।जिसके बाद तत्तपरता दिखाते हुए मौक़े पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम छात्रा सहित उसके माता पिता को कल्याणपुर थाने ले आई और माता पिता को कड़ी चेतावनी देते हुए बच्ची की शादी 18 साल से पहले न करने की बात कहते हुए थाने से छोड़ दिया।

एसपी प्रशान्त वर्मा ने की मदद...

छात्रा लक्ष्मी की शादी तो रुक गई।लेक़िन माता पिता ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उसकी पढ़ाई बन्द करा दी।इस बात की जानकारी जैसे ही फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा को हुई तो वह मंगलवार को कल्याणपुर थाने पहुंचे और छात्रा को उसके माता पिता सहित थाने बुलवाया।अपने परिजनों संग थाने पहुंची छात्रा को पुलिस कप्तान ने पढ़ाई करने के लिए किताबें, कॉपियां, पेन, बैग, पानी की बोतल, टिफ़िन सहित ढ़ेर सारी शिक्षण सामाग्री प्रदान की।और आगे की पढ़ाई के लिए हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

इतना ही पुलिस कप्तान ने बच्ची के साहस और जज़्बे की सराहना करते हुए फतेहपुर पुलिस की तरफ़ से बच्ची को प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।पुलिस कप्तान ने तत्तपरता दिखाते हुए बच्ची की मदद के लिए पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम को भी प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया।

इस मौक़े पर क्षेत्राधिकारी बिंदकी अभिषेक तिवारी, कल्याणपुर थाना अध्यक्ष जेपी उपाध्याय सहित कई पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Tags:

Latest News

Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित
फतेहपुर के किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है. छात्रा उसी...
आज का राशिफल 30 जुलाई 2026: सावन के पहले दिन जानिए किन राशियों के जातकों की बदलेगी किस्मत, किन्हें होगा नुकसान
Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

Follow Us