
फतेहपुर:योगी से निराश शिक्षामित्र..पहुंचे महायोगी की चौखट पर..भगवान रुद्र का अभिषेक कर सुनाई अपनी व्यथा!
On
हंसवा विकासखंड के शिक्षामित्रों ने ब्लाक अध्यक्ष सुशील तिवारी के नेतृत्व में जागेश्वर धाम पहुंच रुद्राभिषेक कर अपनी व्यथा सुनाई..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
फतेहपुर:समायोजन रद्द होने के बाद आर्थिक तंगी और बदहाली में जीवन का गुजर बसर करने को मजबूर शिक्षामित्रों को हर तरफ़ से निराशा ही हाँथ लगी है।राज्य और केंद्र सरकार से अपने समायोजन बहाली को लेकर कई बार गुहार लगा चुके शिक्षा मित्रों को केवल सरकार की तरफ़ से कोरा आश्वासन ही मिला है।मज़बूरन अब शिक्षामित्रों का एक मात्र सहारा भगवान का ही है।

इसी के चलते शुक्रवार को सावन के पवित्र माह में जिले के हंसवा विकासखंड के शिक्षा मित्रों ने गाजीपुर अशोथर मार्ग में सरकी गाँव में स्थित जागेश्वर धाम में पहुंच भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।





शिक्षा मित्र नेता ने आगे कहा कि दस हज़ार के अल्प मानदेय में हम लोग कैसे गुज़र बसर कर सकते हैं जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने होटलों में काम करने वाले मजदूरों के लिए भी कम से कम 24 हज़ार मानदेय या वेतन देने की बात कही है।

Tags:
Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
