Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:गाँव में लगा गंदगी का अंबार..महीनों से ग़ायब है सफ़ाईकर्मी..कीचड़ भरे रास्तों से गुजरने को मजबूर ग्रामीण...फ़ैल रहीं बीमारियां जवाबदेह कौन.?

फोटो-युगान्तर प्रवाह

गाँवों में साफ़ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त हो इसके लिए सरकार की तरफ़ सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई है।लेक़िन फतेहपुर ज़िले के ज्यादातर गाँवो में साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था बदहाल है।ऐसा ही एक गाँव विजयीपुर विकास खण्ड का गढ़ीवा मझगवां है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में तैनात उच्चाधिकारियों के लाख प्रयासों के बावजूद गाँवों में मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को पंख नहीं लग पा रहे हैं।ज़िले के ज़्यादातर गाँवो में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।जिसके लिए प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात सफाईकर्मी जिम्मेदार हैं।हालांकि कई गांव ऐसे भी हैं जहां ग्राम प्रधान द्वारा सही ढंग से नाली,खण्डजे और रोडो का निर्माण न कराने की वजह से भी गाँव के रास्ते कीचड़युक्त हैं और जगह जगह जलभराव की स्थित है।ऐसा ही एक गंदगीयुक्त गाँव गढ़ीवा मझगवां है।

यह भी पढ़ें:सालों से झोपड़ी डालकर गुजर बसर कर रहा ये परिवार..बुजुर्ग महिला ने रो-रो कर सुनाई अपनी व्यथा.!

जानकारी के अनुसार विजईपुर विकास खण्ड के गढ़ीवा मझिगवां गाँव में जगह जगह जलभराव है।गाँव के करीब सभी रास्ते कीचड़युक्त हैं।और उन्ही रास्तों से ग्रामीणों को दिन रात मजबूरन गुजरना पड़ रहा है।गाँव मे रास्तों और पक्की नालियों का निर्माण न होने के चलते ग्रामीणों में ख़ासा रोष व्याप्त है।ग्रामीणों की माने तो गाँव के मौजूदा ग्राम प्रधान द्वारा गाँव के विकास के लिए कार्य ही नहीं कराए जा रहे हैं।

लापता सफ़ाई कर्मी...

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना

ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में बहुत दिनों से सफ़ाईकर्मी के न आने से और भी ज्यादा गंदगी व्याप्त हो गई है।लोग बताते हैं कि कुछ महीने पहले गाँव के ही कुछ लोगों द्वारा तत्कालीन नियुक्त सफाईकर्मी के साथ मारपीट की गई थी जिसके बाद से फ़िर दोबारा गाँव मे सफाईकर्मी नज़र नहीं आया है।

Read More: यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने बताया कि अब तक इस तरह की कोई जानकारी उनके संज्ञान में नहीं थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

Read More: Fatehpur News: थरियांव को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने DM को सौंपा ज्ञापन

ग्राम प्रधान ने इस बारे में बताया कि गाँव मे लंबे से कोई सफाई कर्मी नियुक्त ही नहीं है कई बार अधिकारियों से सफाईकर्मी की मांग की गई है लेक़िन अब तक गाँव मे कोई सफाईकर्मी नियुक्त नहीं हुआ है।

13 Oct 2019 By Vishwa Deepak Awasthi

फतेहपुर:गाँव में लगा गंदगी का अंबार..महीनों से ग़ायब है सफ़ाईकर्मी..कीचड़ भरे रास्तों से गुजरने को मजबूर ग्रामीण...फ़ैल रहीं बीमारियां जवाबदेह कौन.?

फतेहपुर:ज़िले में तैनात उच्चाधिकारियों के लाख प्रयासों के बावजूद गाँवों में मोदी सरकार के स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम को पंख नहीं लग पा रहे हैं।ज़िले के ज़्यादातर गाँवो में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।जिसके लिए प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात सफाईकर्मी जिम्मेदार हैं।हालांकि कई गांव ऐसे भी हैं जहां ग्राम प्रधान द्वारा सही ढंग से नाली,खण्डजे और रोडो का निर्माण न कराने की वजह से भी गाँव के रास्ते कीचड़युक्त हैं और जगह जगह जलभराव की स्थित है।ऐसा ही एक गंदगीयुक्त गाँव गढ़ीवा मझगवां है।

यह भी पढ़ें:सालों से झोपड़ी डालकर गुजर बसर कर रहा ये परिवार..बुजुर्ग महिला ने रो-रो कर सुनाई अपनी व्यथा.!

जानकारी के अनुसार विजईपुर विकास खण्ड के गढ़ीवा मझिगवां गाँव में जगह जगह जलभराव है।गाँव के करीब सभी रास्ते कीचड़युक्त हैं।और उन्ही रास्तों से ग्रामीणों को दिन रात मजबूरन गुजरना पड़ रहा है।गाँव मे रास्तों और पक्की नालियों का निर्माण न होने के चलते ग्रामीणों में ख़ासा रोष व्याप्त है।ग्रामीणों की माने तो गाँव के मौजूदा ग्राम प्रधान द्वारा गाँव के विकास के लिए कार्य ही नहीं कराए जा रहे हैं।

लापता सफ़ाई कर्मी...

ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में बहुत दिनों से सफ़ाईकर्मी के न आने से और भी ज्यादा गंदगी व्याप्त हो गई है।लोग बताते हैं कि कुछ महीने पहले गाँव के ही कुछ लोगों द्वारा तत्कालीन नियुक्त सफाईकर्मी के साथ मारपीट की गई थी जिसके बाद से फ़िर दोबारा गाँव मे सफाईकर्मी नज़र नहीं आया है।

इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए डीपीआरओ अजय आनंद सरोज ने बताया कि अब तक इस तरह की कोई जानकारी उनके संज्ञान में नहीं थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

ग्राम प्रधान ने इस बारे में बताया कि गाँव मे लंबे से कोई सफाई कर्मी नियुक्त ही नहीं है कई बार अधिकारियों से सफाईकर्मी की मांग की गई है लेक़िन अब तक गाँव मे कोई सफाईकर्मी नियुक्त नहीं हुआ है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा और उनकी पत्नी रेखा मिश्रा पर जमीन, ईंट भट्ठे में साझेदारी और कारोबार में...
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा
आज का राशिफल 07 अगस्त 2026: तुला समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल

Follow Us