Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:आईएएस संजीव सिंह ने जिलाधिकारी के रूप में ग्रहण किया कार्यभार-ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ..!

फतेहपुर:आईएएस संजीव सिंह ने जिलाधिकारी के रूप में ग्रहण किया कार्यभार-ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ..!
पद ग्रहण करने के बाद प्रेस वार्ता करते डीएम संजीव सिंह

सोमवार को नवांगत जिलाधिकारी संजीव सिंह ने कलक्ट्रेट परिसर पहुंच जिलाधिकारी की कुर्सी संभाली..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फ़तेहपुर:सोमवार को जिलाधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण करने फतेहपुर पहुंचे संजीव सिंह को सबसे पहले कलक्ट्रेट में गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।इसके उपरांत कोषागार पहुंच कार्यभार ग्रहण किया।

कलक्ट्रेट के ऑफिसों का निरीक्षण...

चार्ज ग्रहण करने के बाद जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट परिसर स्थित समस्त ऑफिसों का निरीक्षण किया और कई जगह काम के प्रति लापरवाही दिखने पर सम्बंधित कर्मचारियों को जल्द से जल्द व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश किया।

बतौर जिलाधिकारी पहला जिला है  फतेहपुर...

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

2012 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव सिंह को बतौर जिलाधिकारी पहली तैनाती फतेहपुर में मिली है।इसके पहले संजीव सिंह लखनऊ और हरदोई में एसडीएम के रूप में तथा उन्नाव व शाहजहांपुर में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डीएम संजीव सिंह मूलतः जालौन जिले के निवासी हैं।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त..

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

 कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने जिले के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग ली।जिसमें उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी प्रत्येक दिन 9 से 11 बजे तक अपने ऑफिसों में बैठकर जनता की समस्याओं को सुने।साथ ही कहा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित तमाम सरकारी योजनाओं में यदि भृष्टाचार की बात सामने आई तो सम्बंधित अधिकारी पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।साथ ही उन्होंने कहा कि भृष्टाचार को हर हाल में रोका जाएगा और क़ानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखा जाएगा।

अतिक्रमण मुद्दे पर गोल मोल जवाब दे किया किनारा...

प्रेस वार्ता के दौरान अतिक्रमण के सवाल पर नवांगत जिलाधिकारी ने गोल-मटोल जवाब देकर मामले को टाल दिया,डीएम ने कहा कि जनता के सहयोग से शहर के विकास के लिए सारे ज़रूरी काम किए जाएंगे।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us