
फर्रुखाबाद:स्कूल के बाहर खोखे देख सीडीओ का पारा चढ़ा..कार्यवाही के आदेश..!
On
मंगलवार को एक स्कूल में चल रहे काम का निरीक्षण करने पहुँचे मुख्य विकास अधिकारी का पारा उस वक्त चढ़ गया जब उन्होंने गेट के बाहर खोखे रखे हुए देखे..खोखे वालों के विरुद्ध नोटिस देकर कार्यवाही करने के निर्देश सीडीओ ने दिये हैं..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
फर्रुखाबाद:स्कूल गेट के बाहर अवैध रूप से रखे गए खोखों (गुमटी) को देखकर मुख्य विकास अधिकारी भड़क गए।सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने तत्काल इन खोंखों को वहां से हटाने का आदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सीडीओ डॉ. राजेंद्र पैंसिया द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय रोशनाबाद में चल रहे स्कूल की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया गया।इस दौरान विद्यालय के मुख्य गेट पर कुछ खोखे रखे हुए नजर आए जिन्हें देख मुख्य विकास अधिकारी का पारा चढ़ गया उन्होंने ग्राम प्रधान राम रतन तथा ग्राम विकास अधिकारी राजीव गौतम से नाराजगी जताते हुए खोखा मालिकों को नोटिस दिला कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने का आदेश दिया।



Tags:
Related Posts
Latest News
08 Nov 2026 08:42:45
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
