Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Deoria Crime In Hindi: अवैध सम्बन्धों के शक होने पर पत्नी ने सो रहे पति पर डाला खौलता पानी ! वहीं बाकियों ने बरसाई लाठियां

देवरिया में पत्नी ने पति पर उड़ेला खौलता पानी, image credit original source

यूपी (Up) के देवरिया (Deoria) से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला को अपने पति के नाजायज प्यार (Illicit Relations) के बारे में पता चला तो उसने योजनाबद्ध तरीके से उसे अपने साथ मायके लेकर चली आयी, रात को जब सभी लोग सो गए तो सुबह उठकर महिला ने पति पर खौलता हुआ पानी डाल (Wife Pours Boiling Water) दिया. पत्नी के हमले से खुद को बचाने के लिए जब पति भागा तो ससुर और साले ने उसकी लाठी और डंडो से पिटाई कर दी. घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है तो वहीं घायल पति का इलाज हॉस्पिटल में किया जा रहा है.

पति के अवैध संबंधों के शक होने पर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

जानकारी के मुताबिक मई 2023 में बलिया (Balia) जिले के सिकंदरपुर इलाके के लीलाकर गांव के रहने वाले आशीष राय नाम के युवक की अमृता नाम की लड़की से शादी हुई थी, शादी के कुछ महीनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन आशीष के किसी और महिला के साथ अवैध संबंध (Illicit Relations) भी थे वही जब इस बात की खबर आशीष की पत्नी अमृता को लगी तो उसने अपने पति को सबक सिखाने के लिए एक योजना बनाई. जिसके तहत वह उसे अपने साथ मायके ले गई. उसने बहाना बनाते हुए कहा कि उसके भाई की तबीयत खराब है इसलिए चलना पड़ेगा जब पति अपनी पत्नी को लेकर ससुराल पहुंचा तो ससुरालियों ने खातिरदारी करते हुए उसे रात में रोक लिया.

deoria_crime_news
खौलता पानी, image credit original source

योजनाबद्ध तरीके से घटना को दिया गया अंजाम

इस घटना को अंजाम देने में महिला के मायके पक्ष के लोग भी मिले हुए थे, क्योंकि जब सुबह जल्दी अमृता उठी तो पहले से ही उसकी छोटी बहन ने पानी गर्म करके रखा हुआ था अमृता किचन में गई और उसने खोलता हुआ पानी अपने सोते पति पर फेंक दिया इस दौरान उसकी आंख खुल गई और वह बिलखता हुआ कमरे से बाहर भागा लेकिन कुछ दूरी पर ही पहले से मौजूद साले और ससुर ने उसकी लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी. डरा, सहमा युवक कमरे से होते हुए छत की तरफ भागा, जहां पर उसे उसके साले और ससुर ने जमीन पर गिरा दिया जिससे उसे गंभीर चोटे भी आई है.

इलाकाई लोगों ने पुलिस को दी सूचना

वही चीखने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए. हंगामा बढ़ता हुआ देख इलाकाई लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी जानकारी के मुताबिक ससुराल पक्ष के लोग तमाशा बने हुए उसे देख रहे थे जबकि पीड़ित जमीन पर पड़ा हुआ बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा था. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए महर्षि देवरहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां पर उसका उपचार जारी है इस पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज करते हुए आरोपी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

16 Apr 2024 By Vishal Shukla

Latest News

Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल
15 जून 2026 का दिन सोमवती अमावस्या और विशेष शुभ संयोगों के कारण आध्यात्मिक, पारिवारिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण...
कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट
Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में

Follow Us