
कोरोना का ख़तरा:फतेहपुर-लॉकडाउन में खुल रही दुकानों को अब खोलने से पहले जान लें ये महत्वपूर्ण आदेश..!
On
ज़िले में फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने दुकानों व सब्जी मंडी के खुलने के सम्बंध में एक ज़रूरी आदेश जारी किया है..पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।
फतेहपुर:ज़िले में हुई कोरोना की दस्तक से सनसनी फैली हुई है।अब तक ज़िले में कोरोना संक्रमण के कुल पांच मामलों की पुष्टि हो चुकी है।इनमें से अमौली क्षेत्र के टीवी पीड़ित एक बुजुर्ग की मौत कानपुर में हुई थी।जिसकी रिपोर्ट मरने के बाद कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई थी।शुक्रवार से शुरू हुआ कोरोना मरीज़ो के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है।

ज़िले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम संजीव कुमार ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास भवन में एक बैठक की।बैठक के बाद डीएम ने लॉकडाउन में शासन के निर्देश पर अनुमत दुकानों और सब्जी मंडी के खुलने के समय में परिवर्तन करने की जानकारी दी।fatehpur corona virus




Tags:
Related Posts
Latest News
07 Nov 2026 09:00:13
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों और लगातार मिल रही शिकायतों के बाद...
