Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

कोरोना:फतेहपुर में एक और कोरोना संक्रमित..गाँव को घोषित किया गया कंटेनमेंट एरिया..!

कोरोना:फतेहपुर में एक और कोरोना संक्रमित..गाँव को घोषित किया गया कंटेनमेंट एरिया..!
fatehpur coronavirus सांकेतिक फ़ोटो।

ज़िले में रविवार को एक और कोरोना संक्रमित मरीज़ मिलने से हड़कम्प मच गया है..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:ज़िले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज़ो के मिलने का सिलसिला शुरू है।लगातार बढ़ रही मरीज़ो की संख्या ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।रविवार को एक और व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई है।अब ज़िले में सरकारी आंकड़े के अनुसार कुल मरीज़ो की संख्या तीन हो चुकी है।वहीं कानपुर में इलाज़ के दौरान हुई एक बुजुर्ग की मौत को जोड़ दिया जाए तो यह आंकड़ा कुल चार पहुँच गया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:भाजपा नेता द्वारा फेसबुक पर लगातार की जा रही ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्र पोस्ट..लोगों में गुस्सा..!

रविवार को जिलाधिकारी संजीव कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खागा तहसील क्षेत्र के कटोघन गाँव निवासी एक व्यक्ति बीते 7 मई को मुंबई से अपने गाँव कानपुर के रास्ते लौटा था।व्यक्ति सीधे गाँव न जाकर अपने गाँव के बाहर बने ट्यूबवेल में रात भर रुका था।और अगले दिन स्वयं से स्वास्थ्य परीक्षण कराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खागा पहुँचा था।जहाँ से युवक को एम्बुलेंस द्वारा क्वारण्टाइन सेंटर नेवलापुर भेज दिया गया था।वहीं से युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।जिसकी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव प्राप्त हुई है।

ये भी पढ़े-कोरोना:कानपुर में भर्ती रहे फतेहपुर के एक व्यक्ति की रिपोर्ट मौत के बाद आई पॉजिटिव..सील किया गया गाँव..!

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

डीएम ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार कटोघन गाँव को कंटेन्मेंट एरिया घोषित कर गाँव को चारों तरफ से सील किया गया है।गाँव मे मेडिकल टीम और सफाई कर्मियों के अलावा सभी के आने जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us