कोरोना:लापरवाही महँगी पड़ सकती है..फतेहपुर में 11 और नए मरीज़..!
On
ज़िले में कोरोना के बढ़ते हुए आंकड़ों से चिन्ताएं बढ़ गई हैं..रविवार को 11 नए मरीज़ो के साथ आँकड़ा 217 पर पहुँच गया है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..
फतेहपुर:कोरोना को लेकर बरती जा रही लापरवाही जनपदवासियों को गहरी मुशीबत में डाल सकती है।हर दिन के साथ तेज़ी से बढ़ता कोरोना का आँकड़ा इस बात का सबूत है कि ज़िले में संक्रमण का फ़ैलाव तेज़ी से हो रहा है।रविवार को एक साथ 11 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ निकले।कोरोना का आँकड़ा 217 पर पहुँच गया है।

ज़िले में कोरोना का फैलाव जिस तेज़ी के साथ हो रहा है मौजूदा हालातों को देखते हुए आने वाले दिनों में स्थित और भी ख़राब हो सकती है।इस लिए कोरोना के बचाव औऱ इसके फैलाव को रोकने के लिए सरकार की तरफ़ से जो गाइडलाइन जारी की जा रही है उसका पालन करें।
फतेहपुर कोरोना ग्राफ़..
कुल सैम्पल-8201
कुल प्राप्त रिपोर्ट-7144
कुल पाजीटिव केस-217
कुल एक्टिव केस-73
अब तक डिस्चार्ज-144
Tags:
Related Posts
Latest News
08 Oct 2026 09:25:50
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
