Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

चेतन चौहान:कोरोना संक्रमित यूपी के कैबिनेट मंत्री व पूर्व क्रिकेटर का निधन..!

चेतन चौहान:कोरोना संक्रमित यूपी के कैबिनेट मंत्री व पूर्व क्रिकेटर का निधन..!
चेतन चौहान।फ़ाइल फ़ोटो।साभार-गूगल।

महीने भर के भीतर यूपी के दूसरे कोरोना संक्रमित कैबिनेट मंत्री का निधन हो गया है..कैबिनेट मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के मृत्यु पर पीएम मोदी और सीएम योगी सहित कई राजनीतिक हस्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है..पढ़ें पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर..

लखनऊ:कोरोना संक्रमित होने के चलते अस्पताल में क़रीब एक माह से भर्ती यूपी के कैबिनेट मंत्री व पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का रविवार शाम निधन हो गया।उनके निधन की सूचना पर प्रधानमंत्री मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रधांजलि अर्पित की है।सीएम योगी ने भी ट्वीट कर चेतन चौहान की मृत्यु पर कहा है कि-"उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल के मेरे वरिष्ठ सहयोगी और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान जी नहीं रहे। यह मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगियों के लिए और उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए एक अपूरणीय क्षति है"। chetan chauhan news

ये भी पढ़ें-UP:13 साल की मासूम की गैंगरेप रेप के बाद हत्या..आँखे फोड़ डाली..!

आपको बता दें कि 72 साल के चेतन चौहान का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। वे लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम पर थे।चेतन चौहान पिछले महीने 19 जुलाई को कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे।चेतन चौहान यूपी में सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय के मंत्री थे। chetan chauhan 

कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद उन्‍हें लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था, लेकिन बीते शुक्रवार को उन्‍हें किडनी और ब्‍लड प्रेशर की समस्‍याएं शुरू हो गईं।हालत में सुधार न होने के कारण उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।इसके पहले यूपी की कैबिनेट मंत्री रहीं कमल रानी वरुण का कोरोना के चलते निधन हो गया था।

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

ये भी पढ़ें-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के छोटे भाई का निधन..!

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

यूपी के कैबिनेट मंत्री व पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान का जन्म 21 जुलाई 1947 को हुआ था। उन्होंने अपना करियर एक क्रिकेटर के तौर पर शुरू किया था। सुनील गावस्कर के साथ उनकी जोड़ी बेहद लोकप्रिय थी। भारत के इस पूर्व सलामी बल्लेबाज ने 40 टेस्ट मैचों में 2084 रन बनाए और उनका सार्वाधिक स्कोर 97 रहा। इसके अलावा उन्होंने सात वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले थे। करियर में बिना शतक लगाए दो हजार रन बनाने वाले वह दुनिया के पहले क्रिकेटर थे। 

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us