
Crocodile Attack Pitru Tarpan: चंबल नदी में तर्पण कर रहे थे दो लोग ! मगरमच्छ ने कर दिया हमला, फिर हुआ ये
Crocodile Attack In Agra: आगरा के पिनाहट स्थित चंबल नदी में पूर्वजों के लिए तर्पण कर रहे दो लोगों पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, मगमच्छ ने एक का पैर काट लिया तो दूसरे को खींचकर ले जाने लगा, दोनों के चीखने पर लोग पहुंचे और किसी तरह दोनों को बचाया,जख्मी हालत में दोनों को नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. फिलहाल मगरमच्छ के इस तरह से हमला की सूचना पर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है.
हाईलाइट्स
- चंबल नदी में पूर्वजों की शांति के लिए तर्पण कर रहे दो युवकों पर मगरमच्छ ने किया हमला
- सुबह चंबल नदी में उतरकर कर रहे थे तर्पण, मगरमच्छ घसीटकर ले जाने लगा
- ग्रामीणों के आने पर दोनों को बचाया, इलाके में दहशत का माहौल
Crocodile attacked two people who were offering tarpan : चंबल नदी जो ख़तरनाक बीहड़ से होकर गुजरती है, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटी इस नदी में मगरमच्छों का आतंक आज ही नहीं पहले भी दिखता रहा है. जिस तरह से यहाँ जो हादसा हुआ वह वाकई दहशत से भरा था, क्योंकि मगरमच्छ का नाम सुन कर ही व्यक्ति भयभीत हो जाता है. फिलहाल इस हादसे के बाद लोगों ने नदी के पास जाना बंद कर दिया है. प्रशासन से मदद मांगी है.

चंबल नदी में दो युवकों पर मगरमच्छ ने किया हमला



दरअसल चम्बल नदी बीहड़ और दुर्गम स्थानों से होकर गुजरती है, इसका कुछ इतिहास भी रहा है कि यहां मगरमच्छों और घड़ियाल की संख्या अत्यधिक है, कई हादसे पहले भी इसी तरह के हुए हैं, अभी करीब 4 से 5 फीट पानी है, ठंडक के लिए मगरमच्छ किनारे अक्सर आ ही जाते हैं, और जो भी वहां जानवर या इंसान मौजूद रहता है उसपर हमला बोल देते हैं. फिलहाल इस घटना के बाद से लोग चंबल नदी के पास जाने से डर रहे हैं, और उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.
