Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Road Accident In Banda : बांदा में रफ़्तार का कहर ! 120 की स्पीड से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो हाइवे किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई ,गैस कटर से काटकर निकाले गए 7 शव

Road Accident In Banda : बांदा में रफ़्तार का कहर ! 120 की स्पीड से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो हाइवे किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई ,गैस कटर से काटकर निकाले गए 7 शव
बांदा में दर्दनाक भीषण सड़क हादसा, वाया सोशल मीडिया

यूपी के बांदा में रफ्तार का कहर दिखाई दिया तेज रफ्तार बोलेरो जिनमें 8 लोग मौजूद थे अचानक खड़े ट्रक से जा टकराई जिसमें से 6 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया इलाज के दौरान एक और घायल की मृत्यु हो गई घटना की सूचना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है.


हाईलाइट्स

  • बाँदा के बबेरू के पास भीषण सड़क हादसे से मचा हड़कम्प, तेज रफ्तार बोलेरो खड़े ट्रक में जा घुसी
  • 7 की दर्दनाक मौत,1 घायल, डीएम-एसपी समेत भारी पुलिस बल मौजूद
  • भीषण सड़क हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी,बच्चे के इलाज के लिए निकले थे बोलेरो से

road accident Bolero collided with standing truck : बांदा जिले में देर रात दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. बबेरू कोतवाली के पास खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बोलेरो जा टकराई.अब 120 किलोमीटर की रफ़्तार से कोई वाहन यदि खड़े ट्रक से जा टकराये तो फिर क्या होगा जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते .हुआ भी ऐसा ही कुछ टक्कर के बाद हरतरफ चीख-पुकार मच गई..

रफ्तार का कहर (Road Accident In Banda)

बाँदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र में कमासिन रोड पर देर रात उस वक्त हड़कम्प मच गया जब तेज रफ्तार बोलेरो किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी.इस हादसे में बोलेरो में सवार 8 लोगों में 6 की मौके पर ही मौत हो गई.जबकि दो को गम्भीर हालत में अस्पताल भेजा गया जिसमें एक की और मौत हो गयी.घटना की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है.

बच्चे को लगा था करंट 8 लोग जा रहे थे दिखाने

बताया जा रहा कि तिलौसा क्षेत्र में रहने वाला एक बच्चे को करंट लगा था जिसे परिवार समेत 8 लोग बोलेरो से बाँदा ले जा रहे थे ,बोलेरो की इतनी ज्यादा स्पीड थी कि बबेरू के पास पहुंचते ही कमासिन रोड पर किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी, टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के परख्च्चे उड़ गए.

आनन फानन में टक्कर की तेज आवाज सुन राहगीर दौड़े और पुलिस को सूचना दी.जहां गैस कटर की मदद से अंदर फंसे 8 लोगों को निकाला गया जिसमें 6 की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी, जबकि 2 को अस्पताल भेजा गया जिसमें एक घायल की भी मौत हो गई.कुल 7 लोगो की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.घटनास्थल पर डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल व एसपी अभिनन्दन समेत भारी फोर्स पहुंचा और जानकारी जुटाई.

एसपी ने दी जानकारी

एसपी अभिनन्दन ने बताया कि बोलेरो में 8 लोग सवार थे यहां खड़े ट्रक में बोलेरो टकरा गई .हादसा इतना भयावह था कि बोलेरो को गैस कटर से काटकर लोगों को निकाला गया जिसमें 7 की मौत हो गई एक घायल का इलाज जारी है. मरने वालों में 4 पुरुष,1 महिला व 2 बच्चे शामिल हैं.फिलहाल शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है आवश्यक कार्यवाई की जा रही है.और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है.

Related Posts

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us