Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Banda News: मजदूरी के पैसे नहीं दिए सचिव ने ! मजदूर दम्पत्ति ने गिरागिराकर-दे दनादन बरसाईं चप्पलें, वीडियो हुआ वायरल

Banda News: मजदूरी के पैसे नहीं दिए सचिव ने ! मजदूर दम्पत्ति ने गिरागिराकर-दे दनादन बरसाईं चप्पलें, वीडियो हुआ वायरल
बांदा के नरैनी क्षेत्र में सफाई कर्मी दम्पत्ति ने सचिव को पीटा : फोटो वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट

Banda Sachiv Viral Video

उत्तरप्रदेश के बाँदा (Banda) से बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां नरैनी (Naraini) में रहने वाले मजदूर दम्पति (Labour Couple) ने ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा मजदूरी के पैसे न देने पर उन्हें पंचायत भवन के सामने सरेआम गिरागिरा कर चप्पलों (Slippers) से पीटा. जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है. किसी तरह बीच-बचाव कर सचिव (Secretary) को उनसे छुड़ाया गया. सचिव ने थाने में मजदूर दम्पति के विरुद्ध तहरीर दी है.

मजदूर दम्पत्ति ने सचिव की कर दी चप्पलों से पिटाई

उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) जिले के नरैनी थाना क्षेत्र (Naraini) से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहां सोशल मीडिया पर एक मजदूर दंपति (Labour Couple) द्वारा चप्पलों (Slippers) से पिटाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आपको बताते चले कि इस वीडियो में मजदू दंपति जिस शख्स की पिटाई कर रहे हैं वह कोई आम इंसान नहीं बल्कि ग्राम पंचायत अधिकारी है. जिसका नाम रोहित कुमार पटेल है. बताया जा रहा है शुक्रवार को पंचायत भवन के पास स्थित कार्यालय में वह अपने जरूरी कार्य निपटा रहे थे, उस वक्त वहां पर ग्राम प्रधान भी मौजूद थे.

चप्पल से सचिव की पिटाई का वीडियो वायरल

मजदूर दंपति (Labour Couple) गणेश और उसकी पत्नी रेखा देवी जो सफाई कर्मी है, अपने मजदूरी पैसों की मांग करते हुए उसके पास आ पहुंचे, मजदूर दंपति का आरोप है कि हमने अपने मजदूरी के पैसे की मांग की.

फिर सचिव ने जाति सूचक बातें कहीं कुछ ही देर में दंपति ने सचिव को पकड़ लिया और गिराकर, ताबड़तोड़ चप्पल बरसा दी. यही नहीं पास बैठे लोग यह तमाशा देखते रहे और सचिव पिटते रहे. वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) कर दिया है.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

मजदूर दम्पत्ति का ये आरोप

मजदूर दंपति गणेश और रेखा देवी का कहना है की सचिव ने गांव के शौचालय की सफाई करवाई थी, लेकिन पिछले कई दिनों से हमारी मजदूरी के पैसे नहीं दे रहे थे, अक्सर मांगने जाते थे तो बात को टाल दिया करते थे या फिर जाति सूचक गालियां देकर अपमानित और भगा देते थे. जब फिर से उन्होंने गलत बोला तब दम्पति से रहा नहीं गया और चप्पलों से पिटाई कर दी. इस पूरे मामले में नरैनी कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि मामला सामने आया है सचिव की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है मजदूर दंपति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us