Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya News: VIP मेहमानों का आना शुरू ! अयोध्या से 1 हज़ार किलोमीटर तक चार्टर्ड प्लेन खड़े करने की व्यवस्था, अमिताभ बच्चन और साउथ फ़िल्म स्टार पवन कल्याण के चार्टर्ड खड़े होंगे कानपुर में

Ayodhya News: VIP मेहमानों का आना शुरू ! अयोध्या से 1 हज़ार किलोमीटर तक चार्टर्ड प्लेन खड़े करने की व्यवस्था, अमिताभ बच्चन और साउथ फ़िल्म स्टार पवन कल्याण के चार्टर्ड खड़े होंगे कानपुर में
चार्टर्ड प्लेनों से अयोध्या पहुंचेंगे वीआइपी मेहमान, फोटो साभार सोशल मीडिया

Ayodhya Ram Lala Darshan VIP

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Pran Pratistha) कार्यक्रम में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं. देश भर से तमाम वीआईपी मेहमानों (Vip Guests) को निमंत्रण भेजा गया है. जिनमें कुछ लोगों का आना शुरू हो गया है ऐसे में वीआईपी मेहमानों के चार्टर्ड प्लेन (Chartered Plane) भी यहां पहुंचेंगे, जिसके लिए पार्किंग एक जटिल समस्या थी जिससे निपटने के लिए अयोध्या से करीब 1 हज़ार किलोमीटर की दूरी तक इन प्लेन्स को पार्क करने की व्यवस्था बनाई गई है.

नयी अयोध्या में मेहमानों का आना शुरू

22 जनवरी सोमवार को पूरे देश की नजर अयोध्या राम मंदिर में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Pran Pratistha Ceremony) पर होंगी. वीआईपी मेहमानों का कुछ-कुछ आना शुरू हो गया है. सबसे बड़ी चुनौती इतने सारे चार्टर्ड विमानों (Chartered Planes) को खड़ा करने की है. इस पूरे मामले पर पहले ही सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) स्पष्ट कर चुके हैं कि अयोध्या में तकरीबन 100 चार्टर्ड प्लेन उतरने वाले हैं. जिसके लिए अयोध्याधाम एयरपोर्ट को ऐसे 40 रिक्वेस्ट आए हैं जिसे ध्यान में रखने हुए ब्लू प्रिंट (Blue Print) भी तैयार किया गया है. 

प्लेन्स की पार्किंग को लेकर बनाई गयी ये रणनीति

ऐसे में एक साथ इतने प्लेंस को पार्क करना नामुमकिन है साथ ही एयर ट्रैफिक की समस्या भी बनी रहेगी, इस स्थिति से निपटने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी (Aai) द्वारा दूसरे स्टेट के एयरपोर्ट अथॉरिटीज से बात की गई है, ताकि अयोध्या एयरपोर्ट (Ayodhya Airport) पर चार्टर्ड प्लेन से आए हुए वीआईपीज मेहमानों (Vip Guests) को छोड़ने के बाद उनके प्लेन अन्य राज्यों के एयरपोर्ट पर जाकर पार्क होंगे. वहीं कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पहले पीएम मोदी का प्लेन टेक ऑफ करेगा उसके बाद बारी-बारी से मेहमानों के प्लेन्स आएंगे उन्हें पिक कर ले जाएंगे.

अन्य राज्यो में पार्क होंगे मेहमानों के प्लेन

अयोध्या आने वाले मेहमानों के लिए सबसे जटिल समस्या विमान की पार्किंग को लेकर है, जिसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Aai) ने अयोध्या से करीब 1000 किलोमीटर के आसपास के करीब 12 हवाई अड्डे (Airport) को चुना है. यह सारे प्लेन वहीं पर जाकर उतरेंगे जैसे बिहार, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड इन सभी स्टेटस के अलग-अलग शहरों जैसे गोरखपुर, वाराणसी, भोपाल, खजुराहो, लखनऊ, गया, देवघर, जबलपुर और देहरादून जैसे एयरपोर्ट को शामिल किया गया है. बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan) और दक्षिण फ़िल्म स्टार पवन कल्याण (Pavan Kalyan) के चार्टर्ड कानपुर एयरपोर्ट पर खड़े होंगे.

कौन-कौन पहुंचेगा अयोध्या

राम मंदिर में सोमवार को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों को आमंत्रित किया गया है जिसमें देश के बड़े राजनीतिक नेता, अभिनेता और राजनयिक भी शामिल है. मसलन फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन, अल्लू अर्जुन, अक्षय कुमार, अनुपम खेर, अजय देवगन और चिरंजीवी जैसे दिग्गज कलाकार पहुंचेंगे.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

उद्योगपतियों की सूची में रिलायंस ग्रुप के अध्यक्ष मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनकी मां कोकिला बेन, पत्नी नीता अंबानी समेत पूरा परिवार आमंत्रित है यही नहीं आदित्य बिरला ग्रुप के अध्यक्ष और उनकी पत्नी को भी आमंत्रण भेजा गया है. क्रिकेटरों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), रविंद्र चंद्र अश्विन, विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे दिग्गजों के साथ-साथ महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान रही मिताली राज का भी नाम सूची में शामिल किया गया है. यह सभी मेहमान अयोध्या पहुंचेंगे.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us