Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Agra News : कैसा चमत्कार ! पहले अस्पताल ने बीजेपी नेता को किया मृत घोषित, आधे घण्टे बाद जो हुआ उसे देख सभी रह गए आश्चर्यचकित

Agra News : कैसा चमत्कार ! पहले अस्पताल ने बीजेपी नेता को किया मृत घोषित, आधे घण्टे बाद जो हुआ उसे देख सभी रह गए आश्चर्यचकित
आगरा,बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल हुए जीवित

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चमत्कारिक घटना सामने आयी है.बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल की तबियत खराब होने की वजह से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया था.जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद परिजन विलाप करते हुए पार्थिव शव को आवास ले गए.इसी दौरान उनके शरीर में हलचल पैदा हुई और उन्होंने आंख खोली ,यह देख वहां सभी लोग दंग रह गए और उन्होंने आनन-फानन में तत्काल उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया. जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.


हाईलाइट्स

  • आगरा में अजीबोग़रीब चमत्कार, पहले बताया मृत, आधा घण्टे बाद लौट आयी सांसें
  • बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल तबियत खराब होने पर हुए थे निजी अस्पताल में भर्ती
  • अस्पताल ने किया मृत घोषित,घर पर अचानक शरीर मे हुई हलचल और लौट आयी सांसें,दूसरी जगह कराया गया भर्ती

Strange case in Agra BJP leader was declared dead : कहा जाता है कि जब तक ऊपर वाले का बुलावा नहीं आता, तब तक दुनिया से वह नहीं जा सकता. यूपी के आगरा में एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां अस्पताल में पहले उस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया. लोग घर पर जुटने लगे और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाने लगी.कुछ देर बाद ही मृत व्यक्ति के शरीर से कम्पन हुआ और उन्होंने आंख खोल दी.विलाप कर रहे परिजनों ने तत्काल उन्हें अस्पताल में दोबारा भर्ती कराया. जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. फिलहाल यह शख्स कौन है चलिए आपको बताते हैं.

बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष को बताया मृत आधे घण्टे बाद हुए जीवित

'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई'यह कहावत आपने सुनी होगी और जबतक प्रभू आपके साथ हैं कोई संकट नहीं आ सकता. कुछ इसी तरह का मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से आया है. बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल जिनकी तबीयत खराब होने पर उन्हें परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था,अस्पताल प्रशासन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घर पहुंचते ही पार्थिव शरीर से शुरू हुई हलचल परिजनों ने कराया दूसरी जगह भर्ती

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

परिजन पार्थिव शव को लेकर सराय ख्वाजा स्थित आवास पहुंचे. जहां कुछ ही देर बाद महेश बघेल के शरीर से हलचल पैदा शुरू हो गई और कुछ ही देर में उन्होंने अपनी आंख खोल दी.यह देख कर विलाप कर रहे परिजन शांत हुए और उन्होंने तत्काल ही उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया.जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.बताया गया है कि उनके चेस्ट में इन्फेक्शन है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

घर पर लोग पहुंचकर देने लगे थे श्रद्धांजलि 

Read More: Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

बीजेपी नेता महेश बघेल की मौत की सूचना पर उनके रिश्तेदारों व अन्य लोगों की भीड़ जुटने लगी.लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचने लगे थे.लेकिन उनके जीवित होने की सूचना के बाद लोगों में खुशी की लहर भी है और सभी लोग ऊपर वाले से उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं. वहीं इसे लोग भगवान का चमत्कार ही मान रहे हैं.फिलहाल जिस अस्पताल ने उन्हें मृत घोषित किया था उनकी तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us