Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Agra Crime In Hindi: व्यापार में लगातार मिल रही असफलता से परेशान होकर युवक ने उठाया बेहद खौफनाक कदम ! घर से उठेंगी तीन अर्थियां

Agra Crime In Hindi: व्यापार में लगातार मिल रही असफलता से परेशान होकर युवक ने उठाया बेहद खौफनाक कदम ! घर से उठेंगी तीन अर्थियां
आगरा में सनसनीखेज वारदात, Image Credit Original Source

आगरा न्यूज़ इन हिंदी

उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) से सनसनीखेज मामला (Sensational Case) सामने आया है. एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा कि युवक ने अपनी मां और 12 साल के बेटे की हत्या (Killed) करने के बाद खुद भी आत्महत्या (Suicide) कर ली. साक्ष्य के रूप में युवक ने घटना को अंजाम देने से पहले एक वीडियो बनाया था जो पुलिस को उसके लैपटॉप से बरामद हुआ है.

आगरा में दिल दहलाने वाला मामला, घर में मिले तीन शव

उत्तर प्रदेश के आगरा (Agra) में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक रिहाइशी कॉलोनी के एक मकान में तीन शव मिले. जानकारी के मुताबिक कर्ज में डूबे बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां और 12 साल के मासूम बच्चे की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर ली घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

युवक ने खौफनाक घटना को दिया अंजाम

ताज नगरी आगरा (Agra) के न्यू आगरा थाना क्षेत्र की लायर्स कॉलोनी में रहने वाले तरुण चौहान (Tarun Chauhan) उर्फ जोली अपनी पत्नी रजनी और 12 वर्षीय बेटे कुशाग्र और 65 वर्षीय बुजुर्ग मां के साथ रहता था. रोज की तरह जब उनके घर नौकरानी पहुंची तो तरुण का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था यह दृश्य देखकर घबराई नौकरानी चिल्लाते हुए घर के बाहर निकली और आसपास के लोगों को इस घटना की सूचना दी.

वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो नजारा देख सभी के होश उड़ गए दरअसल तरुण के शव के साथ-साथ अलग कमरे में उसके 12 वर्षीय बेटे और 65 वर्षीय मां का भी शव पड़ा हुआ था. पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो उन्हें मृतक तरुण का लैपटॉप मिला जिसमें सुसाइड से पहले तरुण ने एक वीडियो भी बनाया था. जिससे यह साफ हो चुका था कि तरुण ने पहले तो अपनी मां और बेटे को मारा और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली.

agra_major_incident_fear_of_suicide_murder
मृतक तरुण, Image Credit original source
घटना को अंजाम देने से पहले बनाया था वीडियो

पड़ोसियों के मुताबिक कोरोना काल में तरुण के पिता की मौत हो गई थी तरुण अपने पिता को बहुत याद करता था पिता के समय से ही उस पर काफी कर्ज था. जिस वजह से वह शराब का लती भी हो गया था, उधर दूसरी तरफ रोज-रोज की कलह से परेशान उसकी बीवी अपने रिश्तेदार के साथ खाटू श्याम मंदिर गई हुई थी. इसी बात का फायदा उठाते हुए तरुण ने सुसाइड नोट के तौर पर एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उसने बताया कि वह काफी कर्ज में डूबा हुआ है इसलिए वह यह कदम उठाने जा रहा है आखिर में उसने कहा कि "मैं जानता हूं कि मैं बहुत गलत फैसला ले रहा हूं लेकिन इसके अलावा मेरे पास कोई और चारा नहीं है"

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

घटनास्थल से पुलिस ने जुटाये कई अहम साक्ष्य

शुरुआती जांच पर पुलिस को किचन में चाय फैली हुई मिली जिस पर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि तरुण ने चाय में जहर मिलाकर अपनी मां और बेटे को पिलाई होगी उनकी मौत होने के बाद दोनों को बेड पर लिटा दिया होगा यही नहीं जहां पर तरुण ने फांसी लगाई थी उस कमरे में भी कई जली हुई सिगरेट भी बरामद हुई है जिससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद तरुण काफी परेशान था जिसके चलते उसने कई सिगरेट भी पी थी.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

लगातार व्यापार में मिल रही असफलता से था परेशान

लोगों की माने तो तरुण के पिता एक बड़े वकील होने के साथ-साथ घर परिवार से काफी संपन्न थे लेकिन तरुण शुरू से ही कुछ अलग करना चाहता था. इसलिए उसने अपने पिता के जीते जी कई तरह के व्यापार भी किया जिसमें उसे बड़ा घाटा होता रहा अंत में पिता की मौत के बाद उसने कई और व्यापार किये. जिसमें उसे घाटा ही हाथ लगा इसके बाद उसे अपने घर का कुछ हिस्सा बेचना पड़ा लगातार व्यापार में मिल रही असफलता से वह काफी डिप्रेशन में रहने की वजह से वह शराब का आदि भी हो चुका था घटना से पहले बनाये हुए वीडियो में भी उसने इस बात को कुबूला है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us