Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Agra Crime In Hindi: मेरे पति की हत्या करने वाले को दिया जाएगा 50 हजार रुपये का इनाम ! स्टेटस देख पति के उड़े होश, फिर हुआ ये

Agra Crime In Hindi: मेरे पति की हत्या करने वाले को दिया जाएगा 50 हजार रुपये का इनाम ! स्टेटस देख पति के उड़े होश, फिर हुआ ये
पत्नी ने लगाया स्टेटस, image credit original source

यूपी (Up) के आगरा (Agra) से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. महिला ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस (Whatsapp Status) के द्वारा पति को जान से मारने के लिए कॉन्ट्रेक्ट (Contract) दे दिया. यही नहीं इस मैसेज में लिखा गया कि मेरी शादी मेरी मर्जी के खिलाफ हुई है मेरे पति की हत्या (Kill Husband) करने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम (Reward) दिया जाएगा. वही इस मैसेज से घबराए पति ने पुलिस के पास पहुंचकर खुद की सुरक्षा और न्याय की मांग की है पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुट गई है.

व्हाट्सएप के जरिए पति की हत्या की सुपारी

पत्नी द्वारा पति की हत्या की सुपारी का यह अनोखा मामला (Unique Case) यूपी के ताज नगरी आगरा (Agra) के बाह (Baah) थाना क्षेत्र का है. जहां पर आपसी विवाद के बाद अपने पीहर में रह रही महिला ने अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस (Whatsapp Status) लगाते हुए लिखा कि मेरे पति की हत्या करने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा.

whatsapp_status_news_agra
व्हाट्सएप स्टेटस, image credit original source

जैसे ही पति ने उसका मैसेज देखा तो वह घबरा गया जिसके बाद उसने इस बात की शिकायत करते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. वर्ष 9 जुलाई 2022 को पीड़ित युवक की शादी दोनों परिवारों की रजामंदी के साथ बड़े धूमधाम से की गई थी लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों में मनमुटाव शुरू हो गया जिसके चलते आए दिन दोनों में झगड़ा भी होने लगा, जिसके चलते महज 4 महीने के बाद ही पत्नी अपने मायके चली गई.

शादी के 5 महीने के बाद से मायके में है पत्नी

पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी का मायका मध्य प्रदेश के भिंड में है इस समय वह अपने मायके में ही रह रही है लेकिन उसने भिंड कोर्ट में भरण पोषण का वाद भी दाखिल कर दिया है जिसके चलते उसे तारीख पर कोर्ट भी जाना पड़ता है लेकिन बीते साल दिसंबर में जब वह कोर्ट से वापस लौट रहा था तो उसे ससुराल वालों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी.

लेकिन अब जब उसकी पत्नी ने व्हाट्सएप स्टेटस पर पति को मारने की सुपारी दी है तब से वह और भी घबरा रहा है उसका कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है जब लड़की शादी के लिए राजी नहीं थी तो उस पर दबाव बनाकर शादी करवाई गई लेकिन दूसरी तरफ ससुराल पक्ष के लोग उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं ऐसे में उसे यह भी लग रहा है कि वह कोई साजिश का तो शिकार नहीं हो रहा है.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वही जब घबराया हुआ पति पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया और इसकी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है बताते चले कि किसी को भी धमकी देने पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता है यहां पर भी पुलिस ने इन्हीं धाराओं पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

उधर पीड़ित की पत्नी और उसके घर वालों से भी पूछताछ करने के लिए पुलिस तैयारी कर रही है हालांकि इससे एक बात तो स्पष्ट है की पत्नी की ओर से पति को जान से मारने का धमकी भरा स्टेटस लगाया गया है जिसका साक्ष्य भी पीड़ित ने दिखाया था अब मामले को गहनता से जांचने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us