Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ballia News In Hindi: जयमाल होने के बाद दुल्हन ने अचानक फेरे लेने से कर दिया इनकार, बाद क्या हुआ जानकर रह जाएंगे दंग

Ballia News In Hindi: जयमाल होने के बाद दुल्हन ने अचानक फेरे लेने से कर दिया इनकार, बाद क्या हुआ जानकर रह जाएंगे दंग
फेरे नहीं लिए दुल्हन ने, image credit original source

बलिया न्यूज़ इन हिंदी

शादी के दिन नाचते-गाते हुए बारात लेकर पहुंचे बाराती डीजे की धुन पर जमकर डांस हुआ. मंगल गीतों के साथ इस बीच आए हुए मेहमानों के स्वागत के साथ-साथ प्रीतिभोज के बीच वर-वधू ने एक दूसरे को वरमाला पहनायी और फिर अचानक दुल्हन (Bride) के साथ हुआ कुछ ऐसा कि उसने फेरे लेने से इनकार कर दिया.जिसके बाद बिना दुल्हन ही बारात वापस लौट (Wedding Procession Returned) गई.

चढ़ावे में कम थे जेवर, शादी से किया इनकार

अक्सर आप सभी ने ऐसी कई घटनाएं सुनी होगी जिसमें लड़के पक्ष की डिमांड पूरी न होने पर बारातें वापस लौट जाती है लेकिन उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक ऐसा मामला देखने को मिला जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए दरअसल एक शादी समारोह के दौरान एक दुल्हन ने जयमाल के बाद फेरे लेने से इनकार कर दिया क्योंकि उसका ऐसा कहना है कि लड़के वाले चढ़ावे के तौर पर गहने कम लाए थे जिसे देखकर दुल्हन आग बबूला हो गई और उसने शादी करने से ही मना कर दिया उसके मना करने के बाद बारात वापस लौट गई.

balia_after_jaimal_bridal_reused_take_rounds
जयमाला पहनाने के बाद नहीं लिए दुल्हन ने फेरे, image credit original source

पुलिस और पंचायत के समझाने के बाद भी नहीं मानी दुल्हन

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बांसडीह इलाके का है जहां पर 18 फरवरी को शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन जयमाल होने के बाद लड़की ने शादी करने से ही मना कर दिया.

शादी के बीच हुए इस हंगामें की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का लाख प्रयत्न किया लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई इसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गई हालांकि इस पूरे मामले पर दूल्हे ने अपनी बात को रखते हुए कहा है कि शादी समारोह के दौरान किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी इसके बाद मामला बिगड़ गया.

जेवरात नहीं लाये साथ

कथित तौर पर दुल्हन के लिए तय किए गए गहने और बाकी सामान दूल्हे पक्ष की ओर से नहीं लाया गया था जिस वजह से दुल्हन काफी भड़क गई और उसने शादी से ही इनकार कर दिया हालांकि दुल्हन के इस तरह से इनकार करने के बाद पंचायत भी बुलाई गई.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

पंचायत के सदस्यों ने दुल्हन को लाख समझाने की कोशिश की लेकिन वह किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थी इसलिए उसने कहा कि उसे अब शादी करनी ही नहीं है इसके बाद खुशी का माहौल अचानक सन्नाटे में तब्दील हो गया और बारात वापस लौट गई.

Read More: Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us