Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Bareilly Crime In Hindi: बरेली में हैवानियत ! फूल तोड़ने निकली 7 साल की मासूम को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म

Bareilly Crime In Hindi: बरेली में हैवानियत ! फूल तोड़ने निकली 7 साल की मासूम को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
बरेली में मासूम के साथ दरिंदगी, image credit original source

यूपी (Up) के बरेली (Bareilly) में 7 साल की मासूम के साथ बलात्कार (Rape) की घटना को अंजाम दिया गया है. बच्ची घर से फूल (Flower) तोड़ने के लिए निकली थी तभी रास्ते में लिफ्ट देने के बहाने कुछ लोगों ने उसे अगवा (Kidnapped) कर लिया और फिर सुनसान जगह ले जाकर उसका रेप कर डाला.

7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले के नवाबगंज (Nawabganj) थाना अंतर्गत एक 7 साल की मासूम के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है. जानकारी के मुताबिक बच्ची घर से फूल तोड़ने के लिए निकली थी तभी रास्ते में उसे लिफ्ट देने के बहाने कुछ लोगों ने रोका और फिर उसे अगवा कर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची द्वारा लिए गए बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का भी गठन कर दिया गया है.

crime_in_bareilly_news
7 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, image credit original source

मासूम ने बताई जुर्म की पूरी दास्तां

वहीं पुलिस को अपने बयान में बच्ची ने बताया कि वह अपने घर से फूल तोड़ने के लिए गई हुई थी, जब वह वापस लौट रही थी तभी कुछ युवकों ने उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बिठा लिया और घर ना ले जाकर उसे खेत में ले जाकर उसके साथ रेप कर दिया. वही बच्ची चीखती-चिल्लाती रही लेकिन दरिंदों का जरा सा भी दिल नहीं पसीजा और आरोपी युवक उस बच्ची को खेत में बेहोशी हालत में छोड़ कर फरार हो गए.

अचेत अवस्था में मिली मासूम

जब काफी देर तक बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे ढूंढते हुए खेत तक पहुंच गए. जहां पर बच्ची अचेत अवस्था में मिली इस दौरान बच्ची को ब्लीडिंग भी हो रही थी जिससे यह प्रतीत हो रहा था कि उसके साथ किसी तरह की अनहोनी घटित हुई है आनन फानन में परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को देते हुए बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर उसकी हालत स्थिर बनी हुई है वही इस घटना के बाद पीड़ित परिजन लगातार आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

पुलिस ने लिया एक्शन

पुलिस ने बच्ची के बयान के आधार पर आरोपियों का स्केच तैयार कर जिले भर के तमाम पुलिस स्टेशनों में चस्पा करवा दिया है पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पहले तो बच्ची का हाल-चाल और फिर पीड़ित परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को बक्सा नहीं जाएगा उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us