Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

World Cup 2023: पाकिस्तान ने श्रीलंका को दी 6 विकेट से करारी शिकस्त ! इंग्लैंड ने दर्ज की पहली शानदार जीत

पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया, फोटो साभार सोशल मीडिया

World Cup 2023: हैदराबाद में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमों की ओर से 4 शतक बने, इसके साथ ही पाकिस्तान वर्ल्ड कप के इतिहास में 345 रन के लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम भी बन गयी है. उधर धर्मशाला में खेले गए इंग्लैंड व बांग्लादेश के बीच मुकाबले में इंगलेंड ने 137 रनों से बांग्लादेश को हरा दिया.

हाईलाइट्स

  • पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से दी करारी मात, उधर इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रन से हराया
  • आज वर्ल्ड कप में थे दो मैच, पाकिस्तान और श्रीलंका मैच में 4 शतक पड़े
  • वर्ल्ड कप में पहली दफा किया गया चेज़, रिजवान की शानदार पारी

Pakistan defeated srilanka,england also won : पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रही है, हालांकि श्रीलंका ने इस मैच में एक बढ़िया लक्ष्य दिया था, जिसे पाकिस्तान ने आसानी से प्राप्त कर लिया. उधर धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रन से हराया. फिलहाल आज के दोनों मैचों में क्या हुआ आपको बताते हैं.

पाकिस्तान की जीत

हैदराबाद में खेले गए पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी. इसके साथ ही आज के इस मैच में 4 शतक पड़े. श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस और सदीरा ने शतक जड़े, जबकि पाकिस्तान की ओर से शफीक और रिजवान ने शानदार शतकीय पारी खेली. 

श्रीलंका ने दिया था 345 का लक्ष्य

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस 122, समरविक्रमा ने 108 रन, निशंका ने 51 रन की पारियां खेली. श्रीलंका ने 9 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही पहला विकेट इमाम उल हक 12 के रूप में गंवा दिया. कप्तान बाबर भी 10 रन पर पवेलियन लौट गए. जिसके बाद अब्दुल्ला शफीक और रिजवान ने पारी को सम्भाला और  स्कोर को आगे बढ़ाया.

रिजवान 131 रन पर रहे नाबाद

शफीक ने 113 रन की पारी खेली, जबकि रिजवान अंत तक 131 रन पर नाबाद रहे, इस तरह पाकिस्तान ने इस लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते ही पा कर नया वर्ल्ड कप में चेज़ का रिकार्ड भी स्थापित किया. रिजवान को शानदार पारी के लिए प्लेयर आफ द मैच भी दिया गया.

इंग्लैंड ने दर्ज की पहली जीत

उधर धर्मशाला में खेले गए इंगलेंड और बंगलादेश के बीच मुकाबले में इंगलेंड ने पहली जीत बड़े शानदार अन्दाज में दर्ज की है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, इंगलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 364 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से मलान ने 140 रन की पारी खेली, रूट 82,बेयरस्टो ने 52 रन बनाए. मेहदी हसन ने 4 विकेट और इस्लाम ने 3 विकेट झटके. 

137 रन से हराया बांग्लादेश को

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम की ओर से लिटन दास 76 ,रहीम 51 और तौहीद ने 39 रन बनाए लेकिन टीम को जीत न दिला सके, पूरी टीम 227 रन पर आउट हो गई. इंग्लैंड ने 137 रन से यह मुकाबला जीत लिया.टॉपली ने 4 विकेट लिए.

10 Oct 2023 By Vishal Shukla

Related Posts

Latest News

Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में
12 जून को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की रिकवरी देखने को मिली है. हालिया...
Aaj Ka Rashifal 12 June 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़े गए अंतर्जनपदीय तस्कर ! ट्रेन में ऐसे छिपाकर लाते थे गांजा, मास्टरमाइंड शिवहरे फरार
Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ
Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग
Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती
Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us