Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rohit Sharma Dinesh Kartik Video : रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक को मारने दौड़े पकड़ ली गर्दन.!वायरल हुआ वीडियो

Rohit Sharma Dinesh Kartik Video : रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक को मारने दौड़े पकड़ ली गर्दन.!वायरल हुआ वीडियो
रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक ( फ़ोटो-इंटरनेट )

भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू हुई तीन मैचों की टी ट्वेंटी सीरीज का पहला मुकाबला 20 सितंबर को मोहाली में खेला गया. इस मैच में भारत को करारी हार मिली, मैच के दौरान ही कप्तान रोहित शर्मा ने विकेटकीपर दिनेश कार्तिक की गर्दन पकड़ ली. जबरदस्त तरीके से गुस्सा कर रहे थे इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

Rohit Sharma Dinesh Kartik Video: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने बुरे दौर से गुजर रही है.एशिया कप में मिली हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया ( Ind Vs Aus T 20 Match ) के साथ शुरू हुई सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को करारी हार का करना पड़ा. रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठाने शुरू हो गए है. Rohit sharma Viral Video 

इस बीच भारत ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा ने गुस्से की सारी हदें पार कर दीं हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है.वह विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ( Dinesh Kartik Rohit Sharma Viral Video ) की तरफ तेजी से झपटे औऱ उनकी गर्दन पकड़ ली. 

क्या हुआ था..

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य का पीछा आसानी से कर रही थी और शुरुआती ओवर्स में ही जीत की नींव रख दी थी. 12वें ओवर में उमेश यादव ( Umesh Yadav T 20 Match ) गेंदबाजी करने आए. उन्होंने स्टीव स्मिथ की विकेट ली.हालांकि स्टीव स्मिथ को अंपायर ने नॉट आउट करार दिया था लेकिन रोहित शर्मा ( Rohit Sharma Anger Video ) ने डीआरएस लिया और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा.स्मिथ के आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी करने आए.

उमेश की गेंद पर मैक्सवेल के बैट का किनारा लगा और गेंद सीधे विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों में गई.अंपायर ने इसे नॉट आउट बताया लेकिन रोहित शर्मा ने फिर से डीआरएस की मांग की. इस दौरान ही रोहित शर्मा दिनेश कार्तिक के पास पहुंचे और उनका गला पकड़ लिया.

इस घटना को लेकर दो तरह की बातें हो रहीं हैं, वीडियो में यह दिख जरुर रहा है कि दिनेश कार्तिक हंस रहे उसी दौरान रोहित उनकी गर्दन गुस्से से पकड़ते हैं.कुछ लोगों को कहना है कि यह मज़ाक मस्ती में रोहित ने किया है, वहीं कुछ लोग इसे गुस्से वाला रियेक्शन बता रहे हैं. क्योंकि कि पिछले कई मैचों से देखा जा रहा है कि रोहित शर्मा मैदान में लगातार खिलाड़ियों को डांटते रहते हैं.

बता दें कि इस मैच में भारतीय बल्लेबाजो ने शानदर खेल का प्रदर्शन किया 208 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 19.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.

Tags:

Related Posts

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us