Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Stuart Broad: युवराज सिंह ने कभी इस तेज गेंदबाज के ओवर में मारे थे 6 छक्के, जानिए कौन हैं स्टुअर्ट ब्रॉड जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ले लिया संन्यास

Stuart Broad: युवराज सिंह ने कभी इस तेज गेंदबाज के ओवर में मारे थे 6 छक्के, जानिए कौन हैं स्टुअर्ट ब्रॉड जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से ले लिया संन्यास
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने की सन्यास की घोषणा

एशेज सीरीज के बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेंगे. ब्रॉड ने संन्यास की घोषणा पहले ही कर दी थी. ब्रॉड टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट ले चुके हैं.बहुत कम ही गेंदबाज यहां तक पहुंच सके हैं.शानदार करियर पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने ब्राड को बधाई दी.


हाईलाइट्स

  • इंग्लैंड तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने की सन्यास की घोषणा
  • एशेज सीरीज के बाद नहीं दिखाई देंगे मैदान पर, आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आख़री दिन
  • ब्रॉड टेस्ट करियर में 600 विकेट लेने वाले 5 वें गेंदबाज, युवराज सिंह ने शानदार करियर पर दी बधाई

England Cricketer Stuart Broad Retirement : इंग्लैंड टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है.टेस्ट क्रिकेट के लंबे प्रारूप में उन्होंने इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया.जब उनका करियर शुरू हुआ था तब 2007 के टी 20 वर्ल्ड कप के दौरान उनके एक ओवर में पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह ने 6 छक्के जड़े थे.

ब्रॉड उस दिन को कभी भूल नहीं पाते हैं.लेकिन शायद यही मैच इनके क्रिकेट जीवन का टर्निंग पॉइंट था.उस घटना के बाद आज ब्रॉड बेहतर क्रिकेटर और गेंदबाज बनकर निखरे हैं.और इस मुकाम तक पहुंच सके.चलिए आपको बताते हैं स्टुअर्ट ब्रॉड के करियर के आंकड़ों के बारे में..

तेज गेंदबाज ब्रॉड अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहेंगे आज पूरी तरह अलविदा

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है.36 वर्षीय ब्रॉड ने इस क्रिकेट के लंबे प्रारूप में कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं.उन्होंने अपनी गेंदबाजी से बड़े से बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया और पवेलियन का रास्ता दिखाया. एशेज सीरीज के बाद ब्रॉड गेंद के साथ अब मैदान पर नहीं दिखाई देंगे.

क्रिकेट करियर में ब्रॉड के आंकड़े क्या कहते हैं

इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2007 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी.और वनडे में 2006 में पाकिस्तान के विरुद्ध पदार्पण किया था.ब्रॉड ने वैसे तो सभी फार्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया.टेस्ट प्रारूप में उनका बेहतर और ज्यादा योगदान रहा.कुछ साल बाद वनडे और टी 20 को छोडमर उन्होंने केवल टेस्ट क्रिकेट पर ही अपना फोकस रखा.

ब्रॉड अब तक 167 टेस्ट में 602 विकेट लिए हैं. उन्होंने 20 बार पारी में 5 विकेट और 3 बार मैच में 10 विकेट लिए हैं.टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ब्रॉड पांचवें सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.हाल ही में ब्रॉड ने एशेज में 150 विकेट लेकर पहले इंग्लिश गेंदबाज भी बने थे. वनडे प्रारूप में 121 मैच खेले जिसमे 178 विकेट लिए, जबकि टी 20 में 56 मैच में 65 विकेट लिए.

काश युवराज ने मेरे एक ओवर में 6 छक्के न मारे होते

स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस दौरान कहा कि वह 2007 के टी 20 वर्ल्डकप के मैच को नहीं भूल सकते हैं.जिसमें युवराज ने उनके एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे.उस वक्त ब्रॉड 21 वर्ष के थे.इस घटना को याद करते हुए कहा कि वह दिन मेरे लिए बहुत कठिन था.काश युवराज ने 6 छक्के न मारे होते.उस मैच के बाद मैंने अपना एक रूटीन बनाया.उस घटना के बाद मुझे एक बेहतर क्रिकेटर बनने के लिए प्रेरित किया.इसका नतीजा आपके सामने है.

ब्रॉड के सन्यास पर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह की प्रतिक्रिया

ब्रॉड के सन्यास की घोषणा के बाद पूर्व क्रिकेटर युवराज ने भी प्रतिक्रिया दी है.युवराज ने इंस्टाग्राम पर ब्रॉड की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि ब्रॉड शानदार टेस्ट करियर के लिए आपको शुभकामनाएं. आप वास्तव में लीजेंड हैं. दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं आप.आपकी जर्नी इंस्पायरिंग है.भविष्य के लिए बधाई ब्राडी..

 

Related Posts

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us