Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

World cup 2019:विश्वकप टीम में चुने न जाने से नाराज़ भारत के इस स्टार क्रिकेटर ने की सन्यास की घोषणा,हर कोई हुआ हैरान!

World cup 2019:विश्वकप टीम में चुने न जाने से नाराज़ भारत के इस स्टार क्रिकेटर ने की सन्यास की घोषणा,हर कोई हुआ हैरान!

विश्वकप टीम का हिस्सा न बन पाने की वजह से नाराज़ भारत के उदयीमान स्टार क्रिकेटर अंबाती रायडू ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की कर दी है...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

खेल डेस्क-मंगलवार दोपहर भारतीय क्रिकेट जगत से बेहद की चौकानें वाली खबर सामने आई है।
भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी अंबाती रायडू ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा कर दी है।
बताया जा रहा है कि अंबाती रायडू विश्वकप टीम में चुने न जाने से नाराज़ चल रहे थे।

ये भी पढ़े-World cup 2019:ऋषभ पंत को लेकर प्रेस कांफ्रेंस में कुछ ऐसा बोले रोहित शर्मा कि हँसी से गूंज उठा पूरा हॉल!

आपको बता दे कि अंबाती रायडू को पूरा विश्वास था कि वो वर्ल्ड कप की टीम में शामिल होंगे लेकिन वे शामिल नहीं हो पाए थे। रायडू को वर्ल्ड कप से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर रखा गया था। उन्हें उम्मीद थी कि शिखर धवन के विश्व कप से बाहर होने के बाद भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें चुनेंगे लेकिन प्रबंधन ने उनकी जगह पर ऋषभ पंत को चुना।

अंबाती रायडू का क्रिकेट कैरियर..

अंबाती रायुडू के खेल की बात करे तो रायडू ने भारत के लिए 55 वनडे खेले हैं। जिनमें उन्होंने 47.05 की औसत से 1694 रन बनाए हैं। रायडू ने अपने करियर में 3 शतक और 10 अर्द्धशतक जड़े है। इसके अलावा रायडू भारत के लिए 6 टी-20 मैच भी खेल चुके हैं। रायडू ने एकदम से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।उनका ये कदम साफ दर्शाता है कि वो विश्व कप टीम में ना चुने जाने से काफी दुखी थे, जिस कारण उन्होंने ये कदम उठाने का फैसला किया है।

Tags:

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us