Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Asian Games 2023: भारत ने आज 3 गोल्ड सहित 10 पदक जीते, 81 हुई पदकों की संख्या

Asian Games 2023: भारत ने आज 3 गोल्ड सहित 10 पदक जीते, 81 हुई पदकों की संख्या
एशियन गेम्स में आज भारत ने 3 गोल्ड सहित 10 पदक जीते, फोटो साभार सोशल मीडिया

Asian Games 2023 India: चीन के हांगझोऊ में एशियन गेम्स चल रहे हैं, आज का दिन भी भारत के लिहाज से शानदार रहा, पदकों की संख्या में भी इजाफा हुआ. कुल 3 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते, भारत के पदकों की संख्या 81 हो गयी है. इसके साथ ही, जेवलिन थ्रो स्पर्धा में नीरज ने 88.88 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. वहीं भारतीय हॉकी टीम ने फ़ाइनल में जगह बनाई.


हाईलाइट्स

  • एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, आज आये 3 स्वर्ण सहित 10 पदक
  • भारत के पदकों की संख्या कुल 81 हो गई, नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में जीता स्वर्ण
  • भारतीय पुरुष हॉकी ने कटाया फाइनल का टिकट

Today India won  10 medals including 3 gold : एशियन गेम्स में भारत का खेल के लगभग हर क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत पदकों के शतक के करीब पहुंच रहा है, और यह सब उसके दमदार प्रदर्शन की बदौलत हुआ है. आज का दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा, जानिए किन खेलों में गोल्ड जीते.

भारत के कुल पदक हुए 81

पदकों के हिसाब से एशियन गेम्स में भारत का दबदबा जारी है, बुधवार को 3 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते, यही नहीं पदकों की कुल संख्या 81 हो गयी है, प्रदर्शन देख माना जा रहा है कि जल्द ही भारत पदकों की संख्या का शतक लगा लेगा. आज तीरंदाजी में ओजस देवताले और ज्योति वेन्नम ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. दोनों की जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की जोड़ी को 159-158 से हराकर स्वर्ण जीता.

नीरज चोपड़ा ने भी भाला फेंक मे जीता स्वर्ण 

भारत के जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर भारत को स्वर्ण पदक जिताया. इस स्पर्धा में नीरज ने 88.88 मीटर थ्रो कर स्वर्ण पदक जीता. इसी स्पर्धा में भारत के ही किशोर जेना ने 87.54 मीटर थ्रो कर रजत पदक हासिल किया. नीरज ने इसी साल बुडापेस्ट में अपना पहला विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीता था.

400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण

400 मीटर रिले दौड़ ने भारतीय पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता, स्वर्ण पदक के लिए अनस, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमल और राजेश रमेश की जोड़ी ने 3:01.58 मिनट में अपनी दौड़ पूरी की.

इसी तरह हरमिलन बैंस ने 800 मीटर में रजत पदक जीता, 5,000 मीटर दौड़ में अविनाश साबले ने रजत पदक जीत सके. इससे पहले उन्होंने 3,000 मीटर स्टीपलचेज में भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया था. उधर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बनाई है.

Related Posts

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट स्थित मोटे महादेवन मंदिर गली के पीछे शुक्रवार...
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

Follow Us