Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Arvind Kejriwal Arrested: ..और गिरफ्तार हुए अरविंद केजरीवाल ! सीएम आवास के बाहर आप समर्थकों की नारेबाजी

Arvind Kejriwal Arrested: ..और गिरफ्तार हुए अरविंद केजरीवाल ! सीएम आवास के बाहर आप समर्थकों की नारेबाजी
दिल्ली सीएम,अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, image credit original source

Arvind Kejriwal Latest News In Hindi

शराब नीति घोटाले को लेकर ईडी ने दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सीएम आवास से अंततः गिरफ्तार कर लिया. शाम 7 बजे मुख्यमंत्री निवास पर दसवा समन लेकर पहुंची ईडी की टीम ने ढाई घण्टे की पूछताछ के बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. इससे पहले शराब नीति घोटाले में आप पार्टी के दो बड़े नेता डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह पहले ही ईडी द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं.

शराब नीति घोटाले में केजरीवाल गिरफ्तार

आबकारी नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (Ed) ने अंततः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार कर लिया. उनकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री आवास के बाहर आम आदमी पार्टी के समर्थक भारी संख्या में एकजुट होकर सड़कों पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट में तुरंत सुनवाई के लिए याचिका दायर की है.

ढाई घण्टे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि आबकारी नीति से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को पहले समन नवंबर 2023 में भेजा गया था जहां पर दिल्ली के मुख्यमंत्री हर बार सभी समनो को गैरकानूनी बताते रहे थे. 9वें समन में केजरीवाल को गुरुवार को पेश होना था केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. न्यायालय ने केजरीवाल के जवाब पर कोर्ट में याचिका दाखिल की थी कि दिल्ली के मुख्यमंत्री जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.

इसी को लेकर कल केजरीवाल ने आशंका व्यक्त की थी उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. जिसमें यह मांग की थी कि उन्हें गिरफ्तार न किया जाए. मगर केजरीवाल को हाई कोर्ट से भी आज राहत नहीं मिली इसके बाद आज शाम 7 बजे ईडी की टीम दलबल के साथ मुख्यमंत्री आवास पर पहुंची तलाशी ली, यहां पर टीम ने ढाई घंटे की पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया.

दिल्ली विधानसभा स्पीकर ने कहा जेल से चलाएंगे सरकार

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास का कहना है कि अगर ये केजरीवाल जी को गिरफ्तार करते है, तो वह सरकार जेल से चलाएंगे. पार्टी के तमाम पार्षदों, विधायकों, सांसदों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता से पूछकर ये सामूहिक निर्णय पहले ही लिया जा चुका है. दिल्ली की जनता भी इस पर मुहर लगा चुकी है, किसी और को सीएम बनाने का सवाल ही नहीं उठता फिलहाल केजरीवाल इस्तीफा देंगे या नहीं यह तो उनपर ही निर्भर करता है. इससे पहले भी अन्य राज्यो के सीएम रहते हुए जय ललिता, येदियुरप्पा, लालू यादव और हेमन्त सोरेन भी जेल जा चुके हैं.

Read More: Rahul Gandhi Detained: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर पीएम आवास पर धरना ! राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us