Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:खजुहा पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा सीएम योगी से शिकायत

Fatehpur news:खजुहा पीएचसी के चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा सीएम योगी से शिकायत
Fatehpur news:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खजुहा।

फतेहपुर के खजुहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सा प्रभारी के खिलाफ क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है, इस सम्बंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:जिले के खजुहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीएचसी) के चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार के विरुद्ध क्षेत्रीय ग्रामीणों ने कई गम्भीर आरोप लगाएं हैं।उन्होंने इस सम्बंध में मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से शिकायती पत्र भी सीएम योगी को भेजा है। fatehpur news

ग्रामीणों ने शिकायत पत्र में लिखा है कि प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार का मूल निवास स्वास्थ्य केंद्र से महज 12 किलोमीटर की दूरी पर है।जिसके चलते अस्पताल में होने वाली गतिविधियों को इनके रिश्तेदारों औऱ परिवारीजनों द्वारा प्रभावित किया जाता है। khajuha phc fatehpur

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल परिसर की एक जर्जर बिल्डिंग को ज़रूरी क़ानूनी प्रक्रिया अपनाए बिना ही जेसीबी से गिरवा दिया गया औऱ उससे निकले हुए सामान जैसे सरिया, खिड़की, दरवाजे, ईंट आदि को अपने घर ले जाया गया है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अस्पताल के प्रयोग में लाई जाने वाली दो पुरानी सरकारी जीपों को भी औने पौने दाम में अपने रिश्तेदारों को बेंच दी गईं हैं।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन

इसके अलावा सबसे गम्भीर आरोप चिकित्सा प्रभारी पर यह है कि अस्पताल में मनोज कुशवाहा नाम का एक व्यक्ति है जो कि अस्पताल में बनी लैब में जांच, कोरोना काल के दौरान कोविड की जाँच आदि करता रहा है।मनोज कुशवाहा द्वारा लोगों से वसूली भी की गई है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

कोरोना की जांच करता मनोज कुशवाहा।फ़ोटो स्त्रोत-शिकायतकर्ता

शिकायत करने वालों में अरविंद कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार, धीरेंद्र कुमार आदि प्रमुख हैं।

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

इस सम्बंध में फतेहपुर के सीएमओ डॉ. गोपाल माहेश्वरी से बात की गई तो उनका कहना था हमारे पास अभी इस सम्बंध में कोई जानकारी नहीं है।शिकायत आएगी तो जाँच कराई

Tags:

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us