Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Haji Raza Fatehpur News: फतेहपुर में सपा नेता हाजी रजा की करोड़ों की प्रॉपर्टी हुई कुर्क

Fatehpur Haji Raza News

नगर पालिका फतेहपुर चेयरमैन पुत्र व सपा नेता हाजी रजा की करोडों की प्रॉपर्टी रविवार को जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कुर्क कर दी.पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट.. Fatehpur Haji Raza Latest News

Fatehpur News: नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सपा नेता हाजी रजा की मुश्किलें एक बार फ़िर बढ़नी शुरू हो गईं हैं. जमानत पर जेल से रिहा हाजी रजा की सम्पत्तियों पर जिला प्रशासन ने शिंकज़ा कसना शुरू दिया है. रविवार को रजा की क़रीब डेढ़ करोड़ की प्रॉपर्टी को प्रशासन ने कुर्क कर अपने कब्ज़े में लिया.

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र अंर्तगत टीसी गांव के मजरे शहाबुद्दीनपुर गांव में हाजी रजा की 12 बीघे जमीन को जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन ने कुर्क किया. रविवार को सदर एसडीएम नंदलाल मौर्य औऱ सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस के साथ पहुँचीं राजस्व की टीम ने पैमाइश कर रजा की 12 बीघे ज़मीन कुर्क कर सरकारी बोर्ड लगा दिया.इस दौरान नायब तहसीलदार विकास पांडेय, कानून गो रामरूप पाल, क्षेत्रीय लेखपाल बहाउद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे.

यह रजा की ज़मीन आज पता चला..

टीसी गांव के मजरे शहाबुद्दीनपुर में हाजी रजा की ज़मीन है किसी को इसकी भनक तक नहीं थी.लोगों में यह चर्चा रही कि यह जमीन हाजी रजा की है आज पता चला.

दरअसल शहाबुद्दीनपुर गाँव में कई बीघे ज़मीन बिलन्दा के रहने वाले रजमी औऱ उनके परिवारिजनो की है. कुर्क हुई जमीन को दो साल पहले ही रजा ने रसीदउद्दीन के पुत्रो फरीदुद्दीन, मोहिउद्दीन, वजीउद्दीन, सिराजउद्दीन, अजीमउद्दीन, गयासुद्दीन, जियाउद्दीन से खरीदा था.

Read More: Who Is IAS Nidhi Gupta Vats: कौन हैं फतेहपुर की नई डीएम निधि गुप्ता वत्स, पति भी हैं IPS अधिकारी, जानिए उनके बारे में

सदर एसडीएम नंदप्रकाश मौर्य ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर संपत्ति कुर्क की गयी है. हाजी रजा पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई हुई है.जिस पर हाजी रजा मोहम्मद जेल भी गया था.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल

27 Jun 2022 By Shubham Mishra

Haji Raza Fatehpur News: फतेहपुर में सपा नेता हाजी रजा की करोड़ों की प्रॉपर्टी हुई कुर्क

Fatehpur News: नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सपा नेता हाजी रजा की मुश्किलें एक बार फ़िर बढ़नी शुरू हो गईं हैं. जमानत पर जेल से रिहा हाजी रजा की सम्पत्तियों पर जिला प्रशासन ने शिंकज़ा कसना शुरू दिया है. रविवार को रजा की क़रीब डेढ़ करोड़ की प्रॉपर्टी को प्रशासन ने कुर्क कर अपने कब्ज़े में लिया.

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र अंर्तगत टीसी गांव के मजरे शहाबुद्दीनपुर गांव में हाजी रजा की 12 बीघे जमीन को जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन ने कुर्क किया. रविवार को सदर एसडीएम नंदलाल मौर्य औऱ सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस के साथ पहुँचीं राजस्व की टीम ने पैमाइश कर रजा की 12 बीघे ज़मीन कुर्क कर सरकारी बोर्ड लगा दिया.इस दौरान नायब तहसीलदार विकास पांडेय, कानून गो रामरूप पाल, क्षेत्रीय लेखपाल बहाउद्दीन सिद्दीकी आदि मौजूद रहे.

यह रजा की ज़मीन आज पता चला..

टीसी गांव के मजरे शहाबुद्दीनपुर में हाजी रजा की ज़मीन है किसी को इसकी भनक तक नहीं थी.लोगों में यह चर्चा रही कि यह जमीन हाजी रजा की है आज पता चला.

दरअसल शहाबुद्दीनपुर गाँव में कई बीघे ज़मीन बिलन्दा के रहने वाले रजमी औऱ उनके परिवारिजनो की है. कुर्क हुई जमीन को दो साल पहले ही रजा ने रसीदउद्दीन के पुत्रो फरीदुद्दीन, मोहिउद्दीन, वजीउद्दीन, सिराजउद्दीन, अजीमउद्दीन, गयासुद्दीन, जियाउद्दीन से खरीदा था.

सदर एसडीएम नंदप्रकाश मौर्य ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर संपत्ति कुर्क की गयी है. हाजी रजा पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई हुई है.जिस पर हाजी रजा मोहम्मद जेल भी गया था.

Latest News

आज का राशिफल 29 जून 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से पूरे होंगे काम, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन आज का राशिफल 29 जून 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से पूरे होंगे काम, जानिए मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन
29 जून 2026 का दैनिक राशिफल सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है. भगवान भोलेनाथ की कृपा...
Fatehpur News: फतेहपुर में 112 पंचायत सचिवों पर गिरी गाज, जून का वेतन रोका, दो दिन में जवाब नहीं दिया तो निलंबन
आज का राशिफल 28 जून 2026: मेष से लेकर मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ
केंद्रीय मंत्री को 99.60 लाख की सब्सिडी: अपने ही मंत्रालय की योजना से लाभ मिलने पर उठा विवाद, जानिए पूरा मामला
यूपी में इस तारीख से मानसून देगा दस्तक: 30 जून से शुरू होगी झमाझम बारिश, भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत
Gold Price Today: सोने-चांदी में भारी उतार-चढ़ाव, जानिए कहां कितना है आज का भाव, कब होगा गोल्ड धड़ाम
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 27 जून 2026: इन जातकों को संभल कर करनी होगी यात्रा ! जानिए सभी का दैनिक राशिफल

Follow Us