Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Dharmantaran News: फतेहपुर में धर्मांतरण का विदेशी किंग ब्राम्हण लड़की का करा चुका है निक़ाह

Fatehpur Dharmantaran News: फतेहपुर में धर्मांतरण का विदेशी किंग ब्राम्हण लड़की का करा चुका है निक़ाह
Fatehpur Dharmantaran News:आरोपी मौलाना फ़िरोज आलम

फतेहपुर में एक बार फ़िर से धर्मांतरण का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. हैरानी की बात ये है कि जिस विदेशी मौलाना पर आरोप लगे हैं वह क़रीब 15-16 सालों से जनपद में रह रहा है औऱ अब तक पुलिस को इसकी भनक नहीं थी. Fatehpur Dharmantaran News

Fatehpur Dharmantaran News:उत्तर प्रदेश में एटीएस द्वारा लगातार धर्मांतरण के आरोपों में मौलानाओं की गिरफ्तारियाँ की जा रही हैं।बावजूद इसके फतेहपुर में पुलिस विभाग का ख़ुफ़िया तंत्र (एलआईयू) पूरी तरह से फ़ेल साबित हो रहा है।दावा किया जा रहा है कि ज़िले के गाजीपुर क़स्बे में क़रीब 15-16 वर्षों से एक विदेशी मौलाना रह रहा है लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं हो पाई या यूं कहें जानकर भी पुलिस अंजान बनी रही।कौमी एकता बनी रहे इसके लिए अब मुस्लिम समाज ने स्वयं आगे आकर मौलाना के कृत्यों की शिकायत पुलिस के अधिकारियों से की है। Fatehpur News

क्या है पूरा मामला..

गाजीपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर क़स्बे में स्थित बड़ी मस्जिद कमेटी सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र दिया है।उन्होंने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि क़रीब 15-16 साल पहले हाफ़िज़ फ़िरोज नाम का व्यक्ति क़स्बे में आया था उसने मस्जिद की इमामत करने का अनुरोध कमेटी के सामने रखा उसकी बातों पर विश्वास करके कमेटी ने उसे मस्जिद की इमामत सौंप दी थी। पहले सब कुछ ठीक था लेकिन पिछले 4, 5 सालों से उसके आचरण में बदलाव देखा गया। Fatehpur Dharmantaran News

वह इलाक़े के नाबालिग बच्चों को दीन की शिक्षा देने के बहाने इकठ्ठा करता था औऱ फ़िर उन्हें धर्मांतरण कराने के तरीक़े आदि बताता था।जिससे क़स्बे में हिन्दू मुस्लिम दंगे हो जाने की संभावना बढ़ गई थी।जिसके चलते उसे तत्काल मस्जिद की इमामत से बर्खास्त कर दिया गया था।बावजूद इसके वह अभी क़स्बे में रह रहा है।Uttar Pradesh New Dharmantaran Case

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

ब्राह्मण लड़की का धर्मांतरण कर करा चुका है निक़ाह..

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

गाजीपुर क़स्बे में स्थित बड़ी मस्जिद कमेटी के सदस्य व मुख्य शिकायतकर्ता अब्दुल मजीद खां बताते हैं कि मौलाना फ़िरोज अपने को नेपाल देश का बताता रहा है लेक़िन यह बांग्लादेशी या रोहंगिया का भी हो सकता है।यह मौलाना मुस्लिम बच्चों से कहता था कि दूसरे धर्म की लड़कियों को फंसा कर लाओ इसमें पैसा भी है औऱ मजा भी।इसने एक भगा कर लाई गई ब्राह्मण लड़की का धर्म परिवर्तन करा कर एक मुस्लिम युवक से निक़ाह भी कराया था। Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

अब्दुल मजीद कहते हैं दो साल पहले इसके कृत्यों की जानकारी होने पर मस्जिद की इमामत से इसे बर्खास्त कर दिया गया था।पुलिस में भी कई बार शिकायत की  लेकिन मौलाना के खिलाफ आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। Fatehpur UP News

महिलाओं पर करता है जादू टोना..

मौलाना फ़िरोज पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप भी है।शिकायतकर्ताओ की तरफ़ से बताया गया है कि मौलाना गांव की गरीब हिन्दू महिलाओं को अंधविश्वास में लेकर जादू टोना झाड़-फूँक भी करता है।मौलाना के कृत्यों से इलाक़े का सौहार्द बिगड़ने की पूरी सम्भावना है यदि तत्काल कार्यवाही न हुई तो इलाक़े में बड़ा हिन्दू मुसलमान दंगा भी हो सकता है। Fatehpur Dharmantaran News

लक्जीरियस जिंदगी जीता है मौलाना..

स्थानीय लोगों का दावा है कि मौलाना के तार देश के कई प्रदेशों से जुड़े हुए हैं, यह असम, केरल, कर्नाटक, बंगाल, महाराष्ट्र, यूपी के सहारनपुर, बिजनौर आदि जगहों पर अक्सर आता जाता रहता है। इसके अलावा इसका कोई व्यवसाय या नौकरी नहीं है फिर भी यह ऐशोआराम वाली जिंदगी जीता है। ऐसे में लोगों के मन में आशंका है कि इसको धर्मांतरण के लिए विदेशों से फंडिंग की जा रही है।यदि मामले की तह तक जाँच हुई तो कई चौकानें वाले खुलासे हो सकते हैं।Fatehpur News Today

क्या कहती है पुलिस..

मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने मौलाना पर शिंकजा कसना शुरू किया है।स्थानीय थाना गाजीपुर के इंचार्ज नीरज यादव (SI Niraj Yadav)  ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है।मौलाना नेपाल का रहने वाला है।प्रकरण की जांच की जा रही है जांच के बाद मुकदमा लिखकर आगे की क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी।फ़िलहाल पुलिस ने मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि तो नहीं की है।लेकिन स्थानीय सूत्र बताते हैं कि बुधवार रात आरोपी मौलाना को गाजीपुर क़स्बे स्थित एक मकान से पुलिस ने पूछताछ के लिए उठा लिया है। UP Latest Dharmantaran News

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us