Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News:परवान चढ़े प्यार में दो बच्चों के पिता ने छात्रा संग चुन ली मौत की राह मौसी का था रिश्ता

Fatehpur Crime News:परवान चढ़े प्यार में दो बच्चों के पिता ने छात्रा संग चुन ली मौत की राह मौसी का था रिश्ता
Fatehpur Lover couple suicide:घटनास्थल पर मौजूद सीओ व पुलिस बल

यूपी के फतेहपुर में मंगलवार सुबह खेतों में युवक युवती का शव मिलने से इलाक़े में सनसनी फैल गई है.मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. Fatehpur Love Couple Suicide Thana Thariyav News

Fatehpur Crime News:प्यार में क्या ग़लत औऱ क्या सही शायद प्रेम करने वालों को पता ही नहीं चल पाता है।अक्सर प्रेमी युगल नासमझी में खौफनाक क़दम उठा लेते हैं।ताजा मामला फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र का है।Fatehpur Lover Couple Suicide News

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेतीं गाँव के निकट सड़क किनारे धान के खेतों में सोमवार सुबह एक युवक औऱ युवती का शव पड़ा हुआ स्थानीय लोगों ने देखा।युवती पड़ोसी गाँव के लतीफपुर गांव की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा थी। जबकि युवक ललौली गाँव का रहने वाला है।दोनों में जहर खाकर आत्महत्या की है।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।Fatehpur News

शादी शुदा था युवक..

मृतक युवक अजय पाल उर्फ़ चैतू (35) पुत्र सर्वेश की शादी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गाँव में क़रीब पाँच साल पहले हुई थी उसके दो लड़के भी हैं बड़ा लड़का क़रीब 3 साल का औऱ छोटा आठ महीने का है।लेकिन पिछले डेढ़ साल से वह लतीफपुर गाँव की लड़की के सम्पर्क में था।Fatehpur lover Couple Suicide News

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

रिश्ते में मौसी थी मृतका..

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

दरअसल मृतका की दो बड़ी बहनें ललौली में मृतक युवक के परिवार में ही ब्याही हैं।मृतका रिश्ते में युवक की मौसी थी।मकनपुर में युवक की ससुराल थी औऱ लतीफपुर गाँव मकनपुर से ज़्यादा दूर नहीं है इस वजह से जब भी युवक अपनी ससुराल आता था तो मृतका के घर भी आने जाने लगा था इसी दरम्यान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।दोनों के बीच उम्र का भी काफ़ी फासला था मृतका अभी कक्षा 11 की छात्रा थी जबकि युवक क़रीब 35 साल का था।Fatehpur Love story News

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

घटना की सूचना पर सीओ थरियांव अनिल कुमार सहित थाना औऱ हंसवा पुलिस चौकी की टीम मौक़े पर पहुँचीं।फॉरेंसिक की टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए।सीओ अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।विधिक कार्यवाही की जा रही है।Fatehpur Crime News

Tags:

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us