Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Teacher News : परिषदीय स्कूलों में और कड़ा होगा विशेष निरीक्षण अभियान अब तक 2968 टीचरों पर कार्रवाई

UP Teacher News : परिषदीय स्कूलों में और कड़ा होगा विशेष निरीक्षण अभियान अब तक 2968 टीचरों पर कार्रवाई
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के परिषदीय स्कूलों के मटरगश्त अध्यापकों को फ़िलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है.शुरू हुआ विशेष निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा इसकी तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है. UP Primary Teacher News

UP Teacher News : उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों ( UP Government School )  में सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद वहां पढ़ने वाले बच्चों के शिक्षा का स्तर दिनों दिन गिरता चला जा रहा है.  माता पिता अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजना नहीं चाह रहे हैं, जिसके चलते परिषदीय स्कूलों ( UP Primary School News ) में छात्र संख्या भी हर साल कम होती जा रही है.

सरकारी स्कूलों में तैनात टीचरों ( Government Teacher News ) की स्कूल न आना स्कूल में आकर भी शिक्षण कार्य न करना आम बात हो गई है.बिना काम के मुफ़्त का वेतन उठा रहे इन मटरगश्त अध्यापकों की अब मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गईं हैं.लगातार हो रही कार्रवाइयों से अब हड़कंप मचा हुआ है.

जारी है विशेष निरीक्षण अभियान..

सितंबर के पहले पखवाड़े में यूपी के परिषदीय विद्यालयों में विशेष निरीक्षण अभियान चला. इस अभियान के दौरान की गई कार्रवाई की रिपोर्ट विभाग द्वारा जारी की गई है. पूरे प्रदेश में इस दौरान 2968 अध्यापकों पर कार्रवाई हुई है. इनमें से 98 को निलंबित, 2323 का वेतन रोकने औऱ 547 को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है. UP Teacher News

Read More: Fatehpur News: भ्रष्ट तंत्र में पिस रही जनता ! मस्ती में नगर पालिका, सभासद ने दी आंदोलन की चेतावनी, डीएम से कार्रवाई की मांग

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने विशेष निरीक्षण अभियान को फ़िलहाल 30 सितंबर तक जारी रखने के निर्देश दिए हैं.उन्होंने अधिकारियों को अभियान में किसी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है. UP Primary School News 

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

विशेष अभियान के तहत सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) व बीएसए को निर्देश हैं कि वे जिले के दूरस्थ चार ब्लॉकों का चयन करें और खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों को रोजाना सुबह 6 बजे से जिला मुख्यालय बुलाकर चिह्नित विद्यालयों में निरीक्षण के लिए भेजें. निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करें. UP Primary School Vishesh Nirikshan Abhiyaan

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

निरीक्षण की दहशत से समय से पहुँच रहें हैं स्कूल..

यूपी के परिषदीय स्कूलों के हालात किसी से छिपे नहीं हैं.तनख्वाह के रूप में मोटी रक़म लेने वाले शिक्षक पढ़ाना तो दूर की बात है समय से स्कूल पहुँचने में कतराते हैं.लेकिन सितंबर माह में शुरू हुए इस विशेष निरीक्षण अभियान के चलते कार्रवाई के भय से सुधार आया है. समय से स्कूल पहुँचने वाले टीचरों के प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है. UP Government School Latest News

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us