Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस भर्ती में 12 से 15 लाख सब इंस्पेक्टर पद के आ सकते हैं आवेदन ! बोर्ड ने टेंडर नोटिस किया जारी, इस महीने आ सकता है नोटिफिकेशन

UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस भर्ती में 12 से 15 लाख सब इंस्पेक्टर पद के आ सकते हैं आवेदन ! बोर्ड ने टेंडर नोटिस किया जारी, इस महीने आ सकता है नोटिफिकेशन
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023, फोटो साभार सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षाओं में तकरीबन 40 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है. परीक्षा एजेंसी के चयन के लिए टेंडर का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. एजेंसी के चयन के बाद ही आगे परीक्षा की तारीखों का एलान किया जाएगा. माना जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर पद के आवेदन प्रक्रिया व अन्य जानकारियों के लिए अक्टूबर-नवंबर के बीच नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है.


हाईलाइट्स

  • उत्तर प्रदेश पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2023, बोर्ड ने टेंडर किया जारी
  • 12 से 15 लाख सब इंस्पेक्टर के पद पर आ सकते हैं आवेदन
  • अक्टूबर-नवम्बर के बीच भर्ती प्रक्रिया का जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

UP Police Sub Inspector Recruitment 2023 : उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में सबसे बड़ी सफल परीक्षा के आयोजन के लिए कमर कसी जा रही है.  यूपीपीआरपीबी ने परीक्षा एजेंसियों से टेंडर मांगे हैं. जिसके जरिए ही एजेंसी का चयन होगा. उसके बाद आगे आवेदन,परीक्षा,भर्ती प्रक्रिया कराई जाएगी. सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए अभी से तैयारी अभ्यर्थी शुरू कर दें, हालांकि परीक्षा की तारीखों का एलान अभी नहीं हुआ है. पहले परीक्षा एजेंसी का चयन होना है, जिसके लिए टेंडर का नोटिफिकेशन जारी किया है. फिर आवेदन,भर्ती, परीक्षा की जिम्मेदारी एजेंसी की होगी.

2469 पदों पर एसआई भर्ती, आवेदन आ सकते है 15 लाख

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट सामने आया है. भर्ती परीक्षा एजेंसी के नाम पर चयन के लिए टेंडर के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. टेंडर के जरिये ही भर्ती परीक्षा से सम्बंधित आगे की प्रक्रिया की जाएगी. माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में 12 से 15 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना जताई है. यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद के लिए 2469 पदों पर भर्ती होनी है. ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में आवेदन बड़ा ही चुनौती भरा है. जबकि कांस्टेबल भर्ती के लिए बोर्ड ने 20 से 25 लाख उम्मीदवारों की सम्भावित संख्या की बात कही.

आवेदन से लेकर अन्य जिम्मेदारी होगी एजेंसी की

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

यूपीपीआरपीबी के मुताबिक एसआई की भर्ती परीक्षा ऑफलाइन मोड के जरिए ओएमआर शीट पर होगी. परीक्षा एजेंसी का काम होगा कि इसमें अभ्यर्थियों के आवेदन करने वाले सभी दस्तावेजों को और ऑनलाइन फार्म को चेक करें. आवेदन के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म तैयार करने के साथ ही वेबसाइट पूरी तरह से सुरक्षित करनी होगी. ईमेल-एसएमएस के जरिए अभ्यर्थियों से संवाद, डाटा इंटीग्रेशन, एप्लीकेशन प्रोसेसिंग, डाटाबेस तैयार करना या कोई भी आवेदन के दौरान गलती अभ्यर्थियों की है, जैसे फोटो हस्ताक्षर व अन्य उन सबको सही व सुनिश्चित करना यह एजेंसी की जिम्मेदारी है.

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

एक्जाम एजेंसी को अपनी ईओआई 25 सितंबर तक भेजनी होगी

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

25 सितंबर आखिरी तारीख निश्चित की गई है. जिसमें परीक्षा एजेंसी अपनी ईओआई 25 सितंबर तक sampark.uppbpb.gov.in पर भेजनी होगी. इसके साथ उन्हें हार्ड कॉपी भी भेजनी होगी.  ज्यादा जानकारी के लिए sampark@uppbpb.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है. इन सारी प्रक्रियाओं के बाद सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के आवेदन का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इस नोटिफिकेशन में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए योग्यता, आयु सीमा शुल्क, आवेदन शुरू होने की तारीख से लेकर पूरी जानकारी अंतिम तिथि की होगी. इसके बाद आधिकारिक रूप से सूचना जारी होगी और फिर अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे.

योग्यता आयु सीमा और वेतनमान

सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती को लेकर जो योग्यता, आयु सीमा रखी गई है. किसी भी विषय में ग्रेजुएशन होना कंपलसरी है. साथ ही आयु सीमा 21 से 28 वर्ष होनी चाहिए.  प्रदेश के एससी- एसटी और ओबीसी वर्ग को आयु सीमा में 5-5 वर्ष की छूट भी दी जाएगी. वेतनमान 9300 से 34800 व ग्रेड पे 4200 रहेगा.

फिजिकल के लिए ये जरूरी

पुलिस भर्ती में के लिए हाइट की बहुत ज्यादा जरूरत होती है. सामान्य,ओबीसी और एससी के लिए कम से कम 168 सेंटीमीटर ऊंचाई होनी चाहिए . महिलाओं के लिए ऊंचाई सामान्य, ओबीसी और एससी की कम से कम 152 सेंटीमीटर और एसटी वर्ग के लिए 147 सेंटीमीटर अनिवार्य है. वही सीना सामान्य ,ओबीसी के लिए बिना फुलाये 79 सेंटीमीटर होना चाहिए, जबकि फुलाने पर 84 सेंटीमीटर आना चाहिए.  इसी तरह एसटी वर्ग के लिए बिना फुलाए 77 सेंटीमीटर और फुलाकर 82 सेंटीमीटर हो. इन सभी चीजों को पास करने के बाद लिखित परीक्षा व शारीरिक दक्षता के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

पहले लिखित परीक्षा सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता के लिए बुलाया जायेगा

पुरुषों के लिए 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी. जबकि महिलाओं के लिए 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी. जो यह दौड़ में सफल रहते हैं. उन्हें लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा और साथ ही मेडिकल के लिए भी बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर ही मेरिट फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी. 52000 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के नोटिफिकेशन का इतंजार अभी भी जारी है.

Latest News

UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा. योगी सरकार इस मौके पर...
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान
Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह
Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

Follow Us