Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur hostel news : हॉस्टल को बना रखा था अराजकता का अड्डा,प्रशासन का चला डंडा

Kanpur hostel news : हॉस्टल को बना रखा था अराजकता का अड्डा,प्रशासन का चला डंडा
हॉस्टल में पुलिस ने की छापेमारी किया बाहर

कानपुर में राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास में अवैध रूप से पिछले कई वर्षों से रह रहे 7 छात्र व पांच छात्राओं को छात्रावास से निकालकर निष्कासित कर दिया है, यह सभी छात्र गुंडागर्दी से लेकर वसूली तक भी करते थे जिसके बाद कई बार शिकायत मिली थी जहां प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए छात्रावास से इन सभी को निष्कासित करते हुए बाहर कर दिया है.

हाईलाइट्स

  • हॉस्टल में अवैध रुप से रह रहे थे छात्र-छात्राएं
  • समाज कल्याण विभाग और प्रशासन ने की कार्यवाही
  • 7 छात्र और 5 छात्राओं को किया गया बाहर,एक के पास से मिली नकली मुहरें

Students living illegally in Kanpur for many years were evicted : कल्याणपुर के इंदिरा नगर जीटी रोड पर समाज कल्याण विभाग का अनुसूचित जाति बालक छात्रावास है यहां पर कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि पढ़ाई पूरा होने के बाद भी पिछले कई वर्षों से कुछ छात्र मनमानी और अवैध तरह से हॉस्टल में रहकर अनैतिक और अराजकता फैला रहे थे जिसकी सूचना समाज कल्याण विभाग को आसपास के लोगों ने दी थी लेकिन हर बार यह लोग बचते रहे.

हॉस्टल में फैला रखी थी अराजकता 

समाज कल्याण विभाग ने डीएम को इसकी सूचना दी थी जिसके बाद प्रशासन के आदेश पर अवैध तरीके से छात्रावास में रहने वाले छात्रों पर शिकंजा कसा जहां नगर मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ पहुंचे और इस हॉस्टल को खाली कराया, वहीं बालिका छात्रावास में भी अवैध रूप से रह रही पांच छात्राओं के भी आवास को खाली कराया गया है, छात्रावास अधीक्षक दिनेश कुमार रावत ने बताया कि यहां पर यह छात्र अवैध रूप से रहते थे और इनके पास वह सभी संसाधन थे जो आराम के लिए होते हैं जिसमें टीवी, फ्रिज और एसी तक इनके पास मौजूद था.

आरोप है कि बाहर लगी दुकानों से अवैध वसूली भी करते थे तो जूनियर छात्रो से रैगिंग,मारपीट और राजनीति कर अपना वर्चस्व कायम रखने का काम कर रहे थे जिसके बाद पीड़ित दुकानदारों ने इस मामले की शिकायत समाज कल्याण विभाग को दी थी.वही एक छात्र के कमरे से नकली मुहरें, एटीएम कार्ड भी मिले है जिसकी जांच की जा रही है.

नकली मुहरें भी मिली कमरे से

समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडे ने बताया कि छात्रावास में अवैध तरह से रहना गलत और दंडनीय है एक छात्र अधिकतम 8 साल तक रह कर ही पढ़ाई कर सकता है यहां पर अवैध तरीके से 12 से 15 सालों से छात्र और छात्राएं रह रहे थे, उन्हें हॉस्टल से निकाल कर निष्काषित कर दिया गया है.एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि जो हॉस्टल से सामग्री मिली है उसकी जांच की जा रही है और विभाग की ओर से तहरीर पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आवास विकास में सुधा आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम की मुख्य...
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला

Follow Us