Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Staff Nurse Vacancy In Up 2023: स्टॉफ नर्स 2240 पद पर यूपी से निकली बम्पर भर्तियां ! उम्मीदवार इस तारीख तक कर लें आवेदन

Staff Nurse Vacancy In Up 2023: स्टॉफ नर्स 2240 पद पर यूपी से निकली बम्पर भर्तियां ! उम्मीदवार इस तारीख तक कर लें आवेदन
यूपी में स्टॉफ नर्स पद पर भर्तियां, फोटो साभार सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने स्टाफ नर्स( पुरुष/महिला )भर्ती परीक्षा 2023 पर बम्पर भर्तियां निकाली है. जिसपर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. भर्ती के लिए 2240 रिक्तियां निकाली गई है. 21 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन किया जा सकता है.


हाईलाइट्स

  • यूपीपीएससी ने स्टॉफ नर्स 2240 पद पर निकाली भर्तियां
  • स्टॉफ नर्स पुरुष और महिला दोनों के लिए, पुरुष के लिए 171, महिला 2207 पद हैं
  • आवेदक 21 सितंबर तक आवेदन कर ले और पात्रता की जांच कर ले

UPPSC Staff Nurse Bharti 2023: नर्सिंग के करियर में यदि नौकरी ढूंढने का प्लान कर रहे हैं. तो यह खबर आपके लिए है, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टॉफ नर्स के लिए बंपर भर्तियां निकली है. इन पदों पर 21 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है. नर्सिंग स्टाफ (Nursing Staff) की भर्ती परीक्षा के लिए पुरुष और महिला दोनों की भर्तियां निकाली गई है. इस भर्ती के लिए किस तरह आवेदन करना है, क्या योग्यता होनी चाहिए. पूरी जानकारी नीचे पढ़ें.

नर्सिंग स्टॉफ पर निकली बम्पर भर्तियां,21 सितंबर अंतिम तिथि

यूपीपीएससी (UPPSC Bharti 2023) ने यूपी में नर्सिंग स्टॉफ के 2240 पदों के लिए आवेदन आमन्त्रित किये गए हैं. यदि नर्सिंग स्टॉफ के लिए आपकी योग्यता ऐसी है तो आप आवेदन कर सकते हैं. 2240 रिक्तियों को भरना है, इस नर्सिंग स्टॉफ भर्ती परीक्षा 2023 में पुरुष के 171 पद जबकि महिला के 2069 पद हैं. आवेदन के लिए आप इस वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन 21 सितंबर तक कर सकते हैं. 

शैक्षिणक योग्यता इस प्रकार हो (Staff Nurse Qualification)

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

बात की जाए योग्यता की तो इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदक को इंटर उत्तीर्ण होना आवश्यक है. हाईस्कूल विज्ञान विषय से होना चाहिए. नर्सिंग के लिए उत्तर प्रदेश नर्स और मिडवाईव्स कॉउंन्सिल के साथ रजिस्ट्रेशन योग्य जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में डिप्लोमा या बीएससी की डिग्री होना आवश्यक है. ज्यादा जानकारी के किये आधिकारिक अधिसूचना पर चेक कर सकते हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

आवेदन के लिए आयु सीमा (Staff Nurse Bharti Age 2023)

Read More: UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान

आवेदक की आयु सीमा 1 जुलाई 2023 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गयी है. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी वाले लोगों को आवेदन शुल्क 125 जमा करना होगा. जबकि शेड्यूल कास्ट उम्मीदवारों को 65 रुपये जमा करना होगा. दिव्यांगों के लिए 25 रुपये निर्धारित किया गया है .आवेदन का भुगतान आप ऑनलाइन कर सकते हैं. 

उम्मीदवार ऐसे कर सकते हैं आवेदन देखें स्टेप्स

-आधिकारिक वेबसाइट  uppsc.up.nic.in पर जाएं. 

-होमपेज पर स्टॉफ नर्स परीक्षा 2023 (A-3/E-1/2023) लिंक पर क्लिक करें.

-जिसके बाद पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया करते हुए आगे बढ़ें.

-फिर फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करके फॉर्म जमा कर दें.

-इसका एक प्रिंटआउट ले कर रख लें.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us