Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rocky Aur Rani Movie : रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन पर कानपुर पहुंचे बॉलीवुड स्टार 'Ranveer-Alia' कनपुरिया अंदाज में दोनों ने खूब गुदगुदाया

फ़िल्म रॉकी और रानी के प्रमोशन पर कानपुर पहुंचे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट

कनपुरिया अंदाज़ में बोले ये कानपुर वाले चौकस है तो मूवी भी चौकस है, दरअसल ये बात हम नहीं ये बात रणवीर सिंह और आलिया भट्ट बोल रहे हैं. अपनी आने वाली फ़िल्म रॉकी और रानी के प्रमोशन के दौरान कानपुर पहुंचे थे..एक्टर रनवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट दोनों की जोड़ी ने कनपुरिया अंदाज में खूब मिमिक्री करते हुए खूब ठहाके लगाए.

हाईलाइट्स

  • आने वाली फिल्म रॉकी और रानी के प्रमोशन पर कानपुर पहुंचे बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट
  • कनपुरिया अंदाज में दोनों की जोड़ी ने खूब हंसाया,कहा चौकस
  • फ़िल्म को खुशियों से भरी और फैमिली फ़िल्म बताया,रनवीर में कहा दीपिका को ठग्गू के लड्डू जरूर खिलाएंगे

Ranveer alia Upcoming film promotion in kanpur : रॉकी और रानी फ़िल्म के प्रमोशन  को लेकर रनवीर सिंह और आलिया भट्ट कानपुर पहुंचे.निजी होटल में फ़िल्म का प्रमोशन किया और फिर कनपुरिया अंदाज में सबको गुदगुदाया. रणवीर सिंह का क्रेज़ बॉक्स ऑफिस में सिर चढ़कर बोलता है. यह कह सकते हैं कि बॉक्स आफिस में रणवीर भौकाल मचाए हैं.अपने हर किरदार में फिट बैठते हैं.उनका चुलबुला पन सभी को अच्छा लगता है.आलिया भी साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रहीं थीं. फिलहाल राकी और रानी मूवी की कहानी क्या है, किस तरह की ये फ़िल्म है इस बारे में आपको बताएंगे..

आने वाली फिल्म प्रमोशन के लिए कानपुर पहुंचे रनवीर-आलिया

फ़िल्म निर्माता करण जौहर की रॉकी और रानी मूवी के प्रमोशन को लेकर शनिवार को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट कानपुर पहुंचे.शहर के एक निजी होटल में फ़िल्म का प्रमोशन किया और फ़िल्म में क्या भूमिका है और किस तरह की फ़िल्म है यह भी बताया.सबसे पहले बॉक्स ऑफिस में भौकाल मचाने वाले रणवीर सिंह का अलग अंदाज और उनके द्वारा कनपुरिया अंदाज में की गई मिमिक्री ने सबको खूब हंसाया.

रणवीर-आलिया बोले कानपुर वाले चौकस

Read More: कानपुर रेल पुल पर चला ‘ट्रैफिक लॉकडाउन’! डेढ़ महीने तक लखनऊ से कटेंगी ट्रेनें, सफर से पहले ये खबर पढ़ना जरूरी

मीडिया से बात करते हुए रणवीर और आलिया की जोड़ी ने कनपुरिया भाषा में कई तरह के जवाब देकर सबको हंसाया.रणवीर और आलिया ने कहा ये शहर चौकस है, क्योंकि ये शहर हंसने के लिये मशहुर है.और यह मूवी भी खुशियों से भरी हुई है इसलिए कानपुर वाले भी चौकस है और मूवी भी चौकस है.रनवीर ने कनपुरिया भाषा कंटाप का जिक्र किया तो आलिया बोल पड़ी ये कंटाप क्या है,रणवीर ने जवाब दिया कंटाप कान के नीचे लगाते हैं.जिसपर अलिया जोर से हंस पड़ीं और कहा अच्छा स्लैप..

Read More: UP News: फतेहपुर की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और पति पर ठगी का आरोप, बालू ठेका दिलाने के नाम पर 2.34 करोड़ हड़पे

दीपिका को जरूर कानपुर लाएंगे और ठग्गू के लड्डू जरूर खिलाएंगे

मीडिया के एक सवाल में पूछा गया रणवीर सिंह से कि दीपिका जी को कब ला रहे हैं कानपुर, रणवीर ने कहा आपकी भाभी जी दीपिका जी को कानपुर तो लाएंगे ही,लेकिन उन्हें खाने का बहुत शौक है.अब आप बताइए यहां उन्हें क्या खिलाया जाए.सभी ने सबसे पहले एक नाम लिया वह था ठग्गू के लड्डू.तबतक रणवीर ने फ़िल्म बंटी और बबली का गाना भी गा दिया.जल्द ही दीपिका को लेकर आएंगे और ठग्गू के लड्डू जरूर खिलाएंगे.

आलिया ने कहा फ़िल्म फ़ैमिली बेस्ड है 

आलिया ने कहा कि जैसे कानपुर शहर खुशियों का शहर कहा जाता है वैसे ही यह फ़िल्म फुल फैमिली बेस्ड है,खुशियों से भरी हुई है.फ़िल्म में बड़े कलाकारो के साथ काम करने का मौका भी मिला.आपको बता दें कि इस फ़िल्म में रनवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी हैं.आलिया जर्नलिस्ट का रोल प्ले कर रही हैं.

22 Jul 2023 By Vishal Shukla

Rocky Aur Rani Movie : रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के प्रमोशन पर कानपुर पहुंचे बॉलीवुड स्टार 'Ranveer-Alia' कनपुरिया अंदाज में दोनों ने खूब गुदगुदाया

हाईलाइट्स

  • आने वाली फिल्म रॉकी और रानी के प्रमोशन पर कानपुर पहुंचे बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और आलिया भट्ट
  • कनपुरिया अंदाज में दोनों की जोड़ी ने खूब हंसाया,कहा चौकस
  • फ़िल्म को खुशियों से भरी और फैमिली फ़िल्म बताया,रनवीर में कहा दीपिका को ठग्गू के लड्डू जरूर खिलाएंगे

Ranveer alia Upcoming film promotion in kanpur : रॉकी और रानी फ़िल्म के प्रमोशन  को लेकर रनवीर सिंह और आलिया भट्ट कानपुर पहुंचे.निजी होटल में फ़िल्म का प्रमोशन किया और फिर कनपुरिया अंदाज में सबको गुदगुदाया. रणवीर सिंह का क्रेज़ बॉक्स ऑफिस में सिर चढ़कर बोलता है. यह कह सकते हैं कि बॉक्स आफिस में रणवीर भौकाल मचाए हैं.अपने हर किरदार में फिट बैठते हैं.उनका चुलबुला पन सभी को अच्छा लगता है.आलिया भी साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रहीं थीं. फिलहाल राकी और रानी मूवी की कहानी क्या है, किस तरह की ये फ़िल्म है इस बारे में आपको बताएंगे..

आने वाली फिल्म प्रमोशन के लिए कानपुर पहुंचे रनवीर-आलिया

फ़िल्म निर्माता करण जौहर की रॉकी और रानी मूवी के प्रमोशन को लेकर शनिवार को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट कानपुर पहुंचे.शहर के एक निजी होटल में फ़िल्म का प्रमोशन किया और फ़िल्म में क्या भूमिका है और किस तरह की फ़िल्म है यह भी बताया.सबसे पहले बॉक्स ऑफिस में भौकाल मचाने वाले रणवीर सिंह का अलग अंदाज और उनके द्वारा कनपुरिया अंदाज में की गई मिमिक्री ने सबको खूब हंसाया.

रणवीर-आलिया बोले कानपुर वाले चौकस

मीडिया से बात करते हुए रणवीर और आलिया की जोड़ी ने कनपुरिया भाषा में कई तरह के जवाब देकर सबको हंसाया.रणवीर और आलिया ने कहा ये शहर चौकस है, क्योंकि ये शहर हंसने के लिये मशहुर है.और यह मूवी भी खुशियों से भरी हुई है इसलिए कानपुर वाले भी चौकस है और मूवी भी चौकस है.रनवीर ने कनपुरिया भाषा कंटाप का जिक्र किया तो आलिया बोल पड़ी ये कंटाप क्या है,रणवीर ने जवाब दिया कंटाप कान के नीचे लगाते हैं.जिसपर अलिया जोर से हंस पड़ीं और कहा अच्छा स्लैप..

दीपिका को जरूर कानपुर लाएंगे और ठग्गू के लड्डू जरूर खिलाएंगे

मीडिया के एक सवाल में पूछा गया रणवीर सिंह से कि दीपिका जी को कब ला रहे हैं कानपुर, रणवीर ने कहा आपकी भाभी जी दीपिका जी को कानपुर तो लाएंगे ही,लेकिन उन्हें खाने का बहुत शौक है.अब आप बताइए यहां उन्हें क्या खिलाया जाए.सभी ने सबसे पहले एक नाम लिया वह था ठग्गू के लड्डू.तबतक रणवीर ने फ़िल्म बंटी और बबली का गाना भी गा दिया.जल्द ही दीपिका को लेकर आएंगे और ठग्गू के लड्डू जरूर खिलाएंगे.

आलिया ने कहा फ़िल्म फ़ैमिली बेस्ड है 

आलिया ने कहा कि जैसे कानपुर शहर खुशियों का शहर कहा जाता है वैसे ही यह फ़िल्म फुल फैमिली बेस्ड है,खुशियों से भरी हुई है.फ़िल्म में बड़े कलाकारो के साथ काम करने का मौका भी मिला.आपको बता दें कि इस फ़िल्म में रनवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी हैं.आलिया जर्नलिस्ट का रोल प्ले कर रही हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल, पान खाकर करें यात्रा Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष से लेकर मीन तक जानें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल, पान खाकर करें यात्रा
10 मई 2026, रविवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति लेकर आया है. कुछ राशियों के लिए आज सफलता, धन...
UP Cabinet Expansion 2026: योगी मंत्रिमंडल का आज बड़ा विस्तार, फतेहपुर की कृष्णा पासवान समेत कई नए चेहरों की चर्चा
Suvendu Adhikari CM Oath: ममता बनर्जी को हराने वाले शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री, जानिए क्यों अब तक नहीं की शादी
Kal Ka Rashifal 10 May 2026: किसके लिए कष्टकारी होगा रविवार का दिन, इन उपायों से मिलेगी सफलता
प्यार, शक और कत्ल की खौफनाक कहानी: शादीशुदा प्रेमिका की प्रेमी ने कर दी हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाने
Aaj Ka Rashifal 09 May 2026: शनि बिगाड़ सकते हैं आपके काम, करें संकट मोचन की आराधना, जानिए दैनिक राशिफल
Fatehpur News: जंगल में पुलिस से घिरा 1 लाख का इनामिया भाजपा नेता बबलू सिंगरौर, मुठभेड़ में दोनों पैरों में लगी गोली

Follow Us