Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Road Accident In Kanpur : कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, साइकिल से स्कूल जा रहे मासूम भाई-बहन को डम्फर ने रौंदा,गुस्साई भीड़ ने लगाया हाइवे पर जाम

Road Accident In Kanpur : कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, साइकिल से स्कूल जा रहे मासूम भाई-बहन को डम्फर ने रौंदा,गुस्साई भीड़ ने लगाया हाइवे पर जाम
कानपुर के बिधनू में दर्दनाक सड़क हादसा, साइकिल से स्कूल जा रहे भाई-बहन को डंफर ने रौंदा

कानपुर में रफ्तार का कहर दिखाई दिया.साइकिल से स्कूल जा रहे भाइ-बहन को डंफर रौंदते हुए फरार हो गया. घटना की सूचना पर गुस्साए परिजनों ने कानपुर-सागर हाईवे को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे.घटनास्थल पर एसीपी दिनेश शुक्ला समेत भारी पुलिस बल मौके पर परिजनों को समझाने में जुटा हुआ है.फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्यवाई शुरू कर दी है.


हाईलाइट्स

  • कानपुर-सागर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, साइकिल से स्कूल जा रहे बहन और भाई को डम्फर ने रौंदा
  • बिधनू के शम्भुआ पुल के नीचे की घटना,आक्रोशित भीड़ ने किया हाइवे जाम
  • घटनास्थल पर भारी पुलिस बल समेत प्रशासनिक अमला भी मौजूद,परिजनों को जुटा समझाने में

Dumper tramples brother and sister going to school : कानपुर-सागर हाईवे पर आए दिन सड़क हादसों की वजह से न जाने कितने परिवार उजड़ गए. कुछ इसी तरह आज सुबह बिधनू क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना से दिल दहल उठा.एक पिता और माँ का कलेजा फट गया जब उन्होंने अपने दोनों बच्चों के सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े शव देखे.उस वक्त की दर्दनाक स्थिति को सुन हर किसी की आंख नम हो सकती हैं.घर के दोनों चिराग बुझ गए.दरअसल शंभुआ रेलवे पुल के नीचे एक ही साइकिल से भाई और बहन स्कूल जा रहे थे.तभी नौबस्ता की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को रौंद दिया .घटना से आक्रोशित लोगों ने फिर हाइवे जाम कर दिया. परिजनों व ग्रामीणों को समझाने में पुलिस के पसीने छूट गए.

स्कूल जाते वक्त हुआ शम्भुआ पुल के नीचे हादसा

जानकारी के मुताबिक बिधनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंभुआ गांव में रहने वाले राकेश का 5 वर्षीय पुत्र ऋषभ और 10 वर्षीय पुत्री कशिश मंगलवार को साइकिल से स्कूल जा रहे थे. साइकिल ऋषभ की बहन कशिश चला रही थी. बताया जा रहा है कि शंभुआ पुल से नीचे उतरते वक्त नौबस्ता की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी.टक्कर लगते ही दोनों साइकिल से दूर उछलकर गिर पड़े. जिसमें दोनों की दर्दनाक मौत हो गई .वहीं  चालक मौके से फरार हो गया.

आक्रोशित भीड़ ने किया हाइवे जाम मुआवजे की मांग पर बैठे धरने पर

Read More: Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके

सड़क हादसे की सूचना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने कानपुर सागर हाईवे जाम कर दिया. इस दौरान करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया.आनन-फानन में एसीपी दिनेश शुक्ला समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया. इस दौरान सपा नेता भी मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों के साथ सड़क पर ही बैठ गए. किसी तरह से पुलिस के समझाने के बाद परिजन माने तब पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.वही डंपर चालक को पतारा के पास से डम्फर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.फिलहाल यातायात को बहाल किया जा रहा है.

सड़क हादसे के बाद लगे जाम से वाहन स्वामी हुए परेशान

उधर शंभुआ पुल के नीचे हुए इस सड़क हादसे के बाद कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया. जिसे खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए. हालांकि जब भी कानपुर सागर हाईवे पर कोई भीषण सड़क हादसा होता है तो इसी तरह से घंटो जाम से जूझना लोगों को पड़ता है. फिलहाल परिजनों को समझा दिया गया है और यातायात को दुरुस्त कराया जा रहा है.

Latest News

UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं. बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे संभावित चक्रवाती...
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Kanpur News: कानपुर में अपने देवर के प्राइवेट पार्ट को भाभी ने दांतों से काट डाला! डॉक्टरों को लगाने पड़े 55 टांके
UP School Holiday: यूपी में 26 अक्टूबर को स्कूलों की छुट्टी, इस वजह से योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा
आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, किसे मिलेगी खुशखबरी और किसे रहना होगा सावधान

Follow Us