Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Burqa News : गर्लफ्रैंड से मिलने बुर्के में पहुंचा युवक, लोगों ने समझा कुछ और फिर जो हुआ..

Kanpur Burqa News : गर्लफ्रैंड से मिलने बुर्के में पहुंचा युवक, लोगों ने समझा कुछ और फिर जो हुआ..
प्रेमिका से मिलने बुर्का पहनकर पहुंचा युवक

कानपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां एक युवक बुर्का पहनकर अपनी पहचान छिपाकर अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, उसकी हरकत देख वहां मौजूद कुछ लोगों को शक हुआ बच्चा चोर समझते हुए जब लोगों ने उसे पकड़ा और बुर्का हटाया तो देख दंग रह गए बुर्के के अंदर कोई युवती नही बल्कि युवक निकला जिसे पुलिस को सौप दिया गया.


हाईलाइट्स

  • कानपुर के घाटमपुर में बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक
  • बच्चा चोर समझ लोगों ने सौंपा पुलिस को
  • औरैया जिले का रहने वाला है युवक, जांच में जुटी पुलिस

People caught a young man wearing a burqa : कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के अंतर्गत बुर्का पहन कर पहुंचे युवक को क्षेत्रीय लोगों सन्दिग्ध हरकत करते और बच्चा चोर के शक में दबोच लिया जब पर्दा हटाया तो बुर्के में महिला नही बल्कि युवक था, यह देख लोगों की आंख फ़टी की फटी रह गयी जिसके बाद लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है.

बच्चा चोर के शक में लोगों ने पकड़ा

जानकारी के मुताबिक बुर्के में जो दिख रहा है वो युवक औरैया जिले के जगन्नाथ पुर का रहने वाला अंसार है ,रविवार को वह घाटमपुर में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने आया था किसी को पता न चले तो उसने अपना भेष बदल लिया और बुर्के में जा पहुंचा, इतना ही नही वो अपनी प्रेमिका से मिल कर आ भी गया.

जहां लौटते वक्त लोगों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ और जब नजर उसके पैरों पर गई तो सभी दंग रह गए उसने बुर्के के नीचे जूते पहन रखे थे जिसके बाद उसे रोक कर पकड़ लिया गया जब चेहरा दिखाने के लिए कहा तो सबके फ़ख़्ते उड़ गए बुर्के में युवती नही बल्कि युवक था, जिसके बाद लोगों ने बच्चा चोर के भी शक में उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने थाना लेकर आई और उससे पूछताछ में जुड़ गई पूछताछ में पुलिस को युवक ने बताया है कि वह अपनी प्रेमिका से मिलकर वापस लौट रहा था तभी लोगों ने पकड़ लिया बताया कि उसकी रिश्तेदारी घाटमपुर में भी है तो वहीं इस मामले में एसीपी घाटमपुर ने बताया कि युवक को लोगों ने बच्चा चोर समझ कर पकड़ा था यहां पर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था ताकि उसे कोई पहचान ना सके फिलहाल उसे हिरासत में ले लिया गया है इस मामले में जांच की जा रही है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us