Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Online Fraud News : फतेहपुर में महिला टीचर के खाते से उड़ गए 1 लाख 65 हज़ार ऐप डाउनलोड करना पड़ गया महंगा

Online Fraud News फ़ोटो- सांकेतिक

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले ( Fatehpur Online Fraud News ) में एक महिला टीचर के खाते से दो बार में 1 लाख 65 हज़ार रुपए कट गए. पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई है.

Fatehpur News : साइबर क्राइम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है.तमाम सावधानियों के बावजूद साइबर अपराधी ( Cyber Crime Latest News ) अपने मंसूबों में सफ़ल हो जाते हैं. पुलिस भी आसानी से इन तक नहीं पहुँच पा रही है. ताजा मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है, जहां एक महिला टीचर के खाते से दो बार में 1 लाख 65 हज़ार रूपये अपराधियों ने उड़ा दिए. 

जानकारी के अनुसार जालौन जिला उरई थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी अंकिता द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कालेज आईटीआई रोड ( GGIC Fatehpur )  फतेहपुर में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं.वह आईटीआई रोड पर किराये पर रहती हैं.पीड़िता ने बताया कि उन्होंने स्थाई रूप से एसबीआई ( SBI Bank Fraud ) के एक क्रेडिट कार्ड को बंद कराने के लिए तीन अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे बैंक के कस्टमर केयर नम्बर में कॉल की थी.उसके कुछ देर बाद उधर से फोन आया.उन्होंने कार्ड को बंद करने में सहायता करने की बात कही.

फोन करने वाले ने एसबीआई कार्ड एप ( SBI Card App ) और एसबीआई क्विक सपोर्ट डाउनलोड करने के लिए कहा. टीचर ने बताया उसने एप लोड कर लिया लेकिन ओटीपी, सीवीवी समेत कोई पासवर्ड शेयर नहीं किया.इसके बावजूद खाते से पहली बार में 93 हजार15 रुपये, दूसरी बार 71 हजार 645 रुपयों का ऑनलाइन दो खातों में ट्रासंफर किए जाने का मैसेज आया.मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए.ऑन लाइन साइबर सेल ( Cyber Cell) में शिकायत दर्ज कराई और तुरन्त क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कराया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि ऐसे मामलों में पुलिस की काफी मशक्कत के बाद भी अपराधी हत्थे नहीं चढ़ पाते हैं.

किसान के खाते से उड़ाए 80 हज़ार..

Read More: Keshav Prashad Maurya In Fatehpur: सत्ता के अभाव में रो रही है कांग्रेस, 2047 से पहले विकसित बनेगा राष्ट्र, 2027 में होगी प्रचंड जीत

फतेहपुर में ही एक किसान के खाते से भी 80 हजार 500 रुपये उड़ गए.खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खागा में है.खाते से जून 2022 में पांच बार में 40 हजार 500 रुपये कटे हैं.वहीं अप्रैल 2021 में चार बार में 40 हजार रुपये निकाले गए हैं.500 रुपये को छोड़कर हर बार 10-10 हजार रुपये निकाले गए हैं. साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के आने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है.

Read More: Accident In UP: फतेहपुर सड़क हादसे में 3 की मौत, दो घायल, शादी में जाते समय ऐसे हुई घटना

12 Sep 2022 By Shubham Mishra

Online Fraud News : फतेहपुर में महिला टीचर के खाते से उड़ गए 1 लाख 65 हज़ार ऐप डाउनलोड करना पड़ गया महंगा

Fatehpur News : साइबर क्राइम दिनों दिन बढ़ता जा रहा है.तमाम सावधानियों के बावजूद साइबर अपराधी ( Cyber Crime Latest News ) अपने मंसूबों में सफ़ल हो जाते हैं. पुलिस भी आसानी से इन तक नहीं पहुँच पा रही है. ताजा मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है, जहां एक महिला टीचर के खाते से दो बार में 1 लाख 65 हज़ार रूपये अपराधियों ने उड़ा दिए. 

जानकारी के अनुसार जालौन जिला उरई थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर निवासी अंकिता द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कालेज आईटीआई रोड ( GGIC Fatehpur )  फतेहपुर में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं.वह आईटीआई रोड पर किराये पर रहती हैं.पीड़िता ने बताया कि उन्होंने स्थाई रूप से एसबीआई ( SBI Bank Fraud ) के एक क्रेडिट कार्ड को बंद कराने के लिए तीन अगस्त की रात करीब साढ़े आठ बजे बैंक के कस्टमर केयर नम्बर में कॉल की थी.उसके कुछ देर बाद उधर से फोन आया.उन्होंने कार्ड को बंद करने में सहायता करने की बात कही.

फोन करने वाले ने एसबीआई कार्ड एप ( SBI Card App ) और एसबीआई क्विक सपोर्ट डाउनलोड करने के लिए कहा. टीचर ने बताया उसने एप लोड कर लिया लेकिन ओटीपी, सीवीवी समेत कोई पासवर्ड शेयर नहीं किया.इसके बावजूद खाते से पहली बार में 93 हजार15 रुपये, दूसरी बार 71 हजार 645 रुपयों का ऑनलाइन दो खातों में ट्रासंफर किए जाने का मैसेज आया.मैसेज देखकर उनके होश उड़ गए.ऑन लाइन साइबर सेल ( Cyber Cell) में शिकायत दर्ज कराई और तुरन्त क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कराया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि ऐसे मामलों में पुलिस की काफी मशक्कत के बाद भी अपराधी हत्थे नहीं चढ़ पाते हैं.

किसान के खाते से उड़ाए 80 हज़ार..

फतेहपुर में ही एक किसान के खाते से भी 80 हजार 500 रुपये उड़ गए.खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन निवासी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खागा में है.खाते से जून 2022 में पांच बार में 40 हजार 500 रुपये कटे हैं.वहीं अप्रैल 2021 में चार बार में 40 हजार रुपये निकाले गए हैं.500 रुपये को छोड़कर हर बार 10-10 हजार रुपये निकाले गए हैं. साइबर सेल की जांच रिपोर्ट के आने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है.

Tags:

Latest News

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल आज का राशिफल 18 अप्रैल 2026: अक्षय तृतीया से बदलने वाला है इन राशियों का समय, जानिए दैनिक भाग्यफल
18 अप्रैल 2026 का राशिफल खास है क्योंकि अक्षय तृतीया का प्रभाव कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का...
CBSE Board Results 2026: फतेहपुर में सीबीएसई बोर्ड का जलवा, 99% अंक लाकर अर्पिता सिंह बनीं जिले की टॉपर
फतेहपुर में एसपी का सख्त एक्शन: जोनिहां चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, कारखास नेटवर्क पर भी गिरी गाज, 10 कांस्टेबल हटाए गए
आज का राशिफल 15 अप्रैल 2026: कर्क, सिंह और मकर राशि के लिए खास संकेत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद

Follow Us