
Moto Gp Race In Greater Noida: जब 360 किमी.प्रति घण्टे की रफ्तार से फर्राटा भरते दिखेंगे दुनिया भर के बाइक राइडर्स ! भारत में पहली दफा MOTO GP रेस
On
हवा में बात करने वाली बाइक्स और राइडर्स जब 350 किलोमीटर की रफ्तार से फर्राटा भरेंगे तो क्या कहने, भारत में पहली बार MOTO GP रेस होने जा रही है. ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के ट्रैक में यह रेसिंग आयोजित की जा रही है. दुनिया भर से 41 टीमो के 82 राइडर्स 350 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से फर्राटा भरते दिखाई देंगे. वैसे तो यह रोमांच शुरू हो गया है, लेकिन 24 सितम्बर को मुख्य खिताबी रेस ग्रांड प्रिक्स होगी, जिसका सभी को इंतजार है.
हाईलाइट्स
- मोटो जीपी रेस ग्रेटर नोएडा में आयोजित, बीआईसी ट्रैक पर भरेंगी फर्राटा
- भारत 30 वां देश जहाँ हो रहा मोटो जीपी, दुनिया भर के बाइक राइडर्स पकड़ेंगे रफ्तार
- इसी ट्रैक पर वर्ष 2011 में फार्मूला वन भी हुआ था आयोजित
For The First Time In India Moto Gp : बाइक रेसिंग के शौकीन और इस तरह की प्रतियोगिता देखने वाले लोग दिल थाम कर बैठ जाएं, जब ग्रेटर नोएडा के बीआइसी ट्रैक पर राइडर्स 350 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से बाइक से फर्राटा भरेंगे और उसकी आवाज हर तरफ गूंजेगी तो अलग ही जबरदस्त नजारा होगा. दुनिया भर के बाइक राइडर्स भारत आये हुए हैं, पहली दफा मोटो जीपी रेस भारत मे होने जा रही है. इन बाइक्स राइडर्स की रेस देखने में लोगों की होड़ मची हुई है.

पहली दफा भारत में मोटो जीपी रेस,दुनिया भर से बाइक राइडर्स यहां पहुंचे

24 सितंबर को खिताबी मुकाबला, रफ्तार का शानदार अंदाज मिलेगा देखने को

क्या है मोटो जीपी रेस

11 टीमें ले रहीं हिस्सा, 110 देशों से विदेशी मेहमान भी पहुंच रहे

दुनिया भर के दिग्गज राइडर्स मौजूद

Related Posts
Latest News
07 Nov 2026 23:17:05
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हथगाम कस्बे में शनिवार को दिवाली के लिए पटाखे तैयार करते समय एक घर...
