Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Latest Crime News Fatehpur : मायके वालों ने लगाया ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप दिसम्बर में हुई थी शादी

खागा कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर मजरे कूरा गांव में घर के भीतर फाँसी के फंदे पर नवविवाहिता का लटका हुआ शव बरामद हुआ था. पुलिस प्रथम द्रष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है. वहीं मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि हत्या कर फांसी पर शव को टांगा गया है.

Latest Crime News Fatehpur :  फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर मजरे कूरा गांव में फाँसी लगा कर आत्महत्या करने वाली नवविवाहिता के मायके वालों ने ससुरालीजनो पर हत्या का आरोप लगाया है.

गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुँचें मृतका के पिता गुलाब सिंह निवासी प्रयागदासपुर थाना थरियांव ने बताया कि अपनी बेटी सीमा की शादी 8 दिसम्बर 2022 को नंदापुर गांव निवासी अनिल के साथ की थी. पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद औऱ उसके घर वालों द्वारा बाइक की मांग की जा रही थी. असमर्थता जताने पर बेटी के साथ मारपीट करते थे. कई बार समझाने की कोशिश की थी लेकिन नहीं माने. 

बुधवार को बेटी सीमा को गला घोंटकर मार डाला और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फाँसी के फंदे से टांग दिया. मृतका के भाई सोनू ने बताया कि घटना के बाद से बहन का पति अनिल अपने परिवार के साथ फ़रार है. पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है. सोनू ने बताया कि पुलिस ने मनमाने तरीके से रिपोर्ट दर्ज की है. विरोध करने पर मुझे मारा पीटा औऱ लॉकअप में बन्द कर दिया था.

मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला ससुराल में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मायके पक्ष के लोग आरोप लगा रहे हैं. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल

23 Feb 2023 By Shubham Mishra

Latest Crime News Fatehpur : मायके वालों ने लगाया ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप दिसम्बर में हुई थी शादी

Latest Crime News Fatehpur :  फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर मजरे कूरा गांव में फाँसी लगा कर आत्महत्या करने वाली नवविवाहिता के मायके वालों ने ससुरालीजनो पर हत्या का आरोप लगाया है.

गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुँचें मृतका के पिता गुलाब सिंह निवासी प्रयागदासपुर थाना थरियांव ने बताया कि अपनी बेटी सीमा की शादी 8 दिसम्बर 2022 को नंदापुर गांव निवासी अनिल के साथ की थी. पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद औऱ उसके घर वालों द्वारा बाइक की मांग की जा रही थी. असमर्थता जताने पर बेटी के साथ मारपीट करते थे. कई बार समझाने की कोशिश की थी लेकिन नहीं माने. 

बुधवार को बेटी सीमा को गला घोंटकर मार डाला और हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फाँसी के फंदे से टांग दिया. मृतका के भाई सोनू ने बताया कि घटना के बाद से बहन का पति अनिल अपने परिवार के साथ फ़रार है. पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है. सोनू ने बताया कि पुलिस ने मनमाने तरीके से रिपोर्ट दर्ज की है. विरोध करने पर मुझे मारा पीटा औऱ लॉकअप में बन्द कर दिया था.

मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला ससुराल में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मायके पक्ष के लोग आरोप लगा रहे हैं. मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Tags:

Latest News

Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आबूनगर रेडइया स्थित बहुचर्चित मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को अदालत से बड़ा झटका...
Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख
आज का राशिफल 05 अगस्त 2026: सिंह राशि वालों को मिलेगा सम्मान, तुला और मकर राशि के लोग रहें सतर्क
Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास
Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश
Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

Follow Us