Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Police Operation Chauraha : चौराहों पर सुट्टा और चाय इन्हें कहें बाय, नहीं तो पुलिस पकड़ लेगी भाय

Kanpur Police Operation Chauraha : चौराहों पर सुट्टा और चाय इन्हें कहें बाय, नहीं तो पुलिस पकड़ लेगी भाय
अपर पुलिस उपायुक्त, महिला अपराध अमिता सिंह

शासन की मंशानुसार महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा को देखते हुए कानपुर पुलिस ऑपरेशन चौराहा अभियान चलाने जा रही है जिसकी शुरुआत शनिवार से हो गई है यानि ऐसी सार्वजनिक जगह जहां पर ज्यादा भीड़ व अराजकता की संभावना होती है ऐसी जगहों पर पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वाड टीमें 1 माह तक अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करेगी.


हाईलाइट्स

  • कानपुर पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन चौराहा अभियान
  • चौराहों पर बेवजह खड़े होने वालो और कमेंट बाजी करने वालो पर होगी कार्यवाही
  • 1 माह तक चलेगा ये चौराहा अभियान

Kanpur police started Operation Chauraha campaign : शासन लगातार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़ाई से कार्य कर रहा है वहीं मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस का एंटी रोमियो स्क्वाड अब सक्रिय होकर शहर व ग्रामीण क्षेत्रो के हर चौराहा पर सख्ती से अभियान चलाएगा,  स्कूल ,कॉलेज व कोचिंग सेंटर्स या ऐसे सार्वजनिक स्थल जैसे पार्क,चाय और पान की दुकानें जहां युवकों की भीड़ ज़्यादा होती है जो बिनावजह वहां खड़े होकर युवतियो पर फब्तियां, कमेंटबाजी करते है ,ऐसी जगहों पर पुलिस की एंटीरोमियो टीमें मौजूद रहेंगी  ऐसे लोगो पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा.

 

बेवजह चौराहों पर खड़ा होना पड़ सकता है भारी

कानपुर पुलिस ने इसे चौराहा अभियान नाम दिया है जो 1 माह बराबर चलेगा, इसकी शुरुआत आज से हो चुकी है ,खासतौर पर ऐसे युवक जो भीड़ लगाकर बेवजह चौराहों पर खड़े होकर युवतियो के सामने रौब जमाते है और उनसे कमेंटबाजी और छेड़खानी करते है ऐसे युवक सावधान हो जाएं नहीं तो अब पहुंच जाएंगे सीधा थाने, चौराहों पर बेवजह खड़े संदिग्ध लोगों से पुलिस की टीम पूछताछ कर सकती है और उनकी आईडी, एड्रेस भी मांग सकती है

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

एंटी रोमियो स्क्वाड शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बीट सिपाहियों की मौजूदगी में ऐसे लोगों पर कार्यवाही करेगी.पार्को और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील हरकत करने वाले युवक-युवतियों पर भी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी,

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

सुनिए क्या कहा अपर पुलिस उपायुक्त ने

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

अपर पुलिस उपायुक्त महिला अपराध अमिता सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऑपरेशन चौराहा अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें स्कूल,कालेज, व ऐसे चौराहे,सार्वजनिक स्थल जहां युवकों की भीड़ बहुत होती है और अराजकता फैलाते है उनके विरुद्ध ये अभियान चलाया जा रहा है ,हर चौराहों पर पुलिस की टीमें निगरानी रखेंगी और कोई भी  गलत गतिविधि मिलने पर कार्यवाई की जाएगी.

 

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us