Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Irfan Solanki Uncle Arrested : सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें चाचा इश्तियाक गिरफ्तार, विधायकी खतरे में

Kanpur Irfan Solanki Uncle Arrested : सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी की बढ़ी मुश्किलें चाचा इश्तियाक गिरफ्तार, विधायकी खतरे में
सपा विधायक इरफान के चाचा गिरफ्तार

सपा विधायक इरफान सोलंकी की लगातार मुश्किलें बढ़ रही हैं. अब सपा विधायक के चाचा को जाजमऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है उन पर रंगदारी, प्लाट पर जबरन कब्जा व धमकाने का आरोप है जिसपर उनकी गिरफ्तारी की गई है.


हाईलाइट्स

  • सपा विधायक इरफान की बढ़ी मुश्किलें, अब चाचा भी हुए गिरफ्तार
  • प्लॉट कब्जाने के आरोप में विवेचना हुई पूरी जाजमऊ पुलिस ने इश्तियाक सोलंकी को किया गिरफ्तार
  • सपा विधायक इऱफान सोलंकी पहले ही महाराजगंज जेल में हैं बंद

SP MLA Irfan uncle now arrested : सपा विधायक इरफान सोलंकी प्लॉट आगजनी के मामले में महाराजगंज जेल में बंद हैं. अब उनके परिवारों पर भी शिकंजा कसता जा रहा है. अब इरफान के चाचा इश्तियाक सोलंकी को जाजमऊ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन पर भी रंगदारी, प्लाट कब्जाने और धमकाने का आरोप लगा था जिसकी विवेचना पूरी हो गई. जिसके बाद पुलिस ने इश्तियाक को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ में जुट गई है.

 

सपा विधायक के परिवार पर भी कसा जा रहा शिकंजा

कानपुर की सीसामऊ सीट से सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. जिसतरह से उनकी मुश्किलें बढ़ रही है ऐसे में अब उनकी विधायकी पर भी खतरा मंडराने लगा है. नवंबर से इरफान सोलंकी प्लॉट आगजनी मामले समेत कई मामलों में उन्हें आरोपित बनाया गया तबसे वह महराजगंज जेल में बंद है. इधर उनके परिवार पर भी अब पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है. जाजमऊ पुलिस ने प्लाट पर जबरन कब्जा करना, धमकाना और रंगदारी वसूलने के आरोप में इरफान के चाचा हस्तियां सोलंकी को गिरफ्तार किया है.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

विवेचना पूरी होते ही चाचा को किया गिरफ्तार

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

जेसीबी आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि सपा विधायक के चाचा इश्तियाक सोलंकी के मामले में विवेचना पूरी होने के बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है .चाचा इश्तियाक समेत चार लोगों पर जमीन कब्जे का मुकदमा दर्ज था जिस पर विवेचना पूरी होने के बाद इस्तियाक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

सपा विधायक महाराजगंज जेल में हैं बंद

गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी जो प्लाट आगजनी समेत आधा दर्जन मुकाबलों में उन्हें आरोपित बनाया गया था. तब से वह महाराजगंज जेल में बंद है. पुलिस के मुताबिक इरफान सोलंकी पर जितने भी मुकदमे दर्ज हुए थे उनमें लगभग मुकदमों में चार्जशीट लग चुकी है. इरफान पर फर्जी आधार के जरिए यात्रा करना और फर्जी नागरिकता मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत होने आरोपी बनाया गया था. जिसमें कोर्ट में जल्द आरोप तय हो सकते है और फैसला आ सकता है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us