Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur New Terminal : नए टर्मिनल से कानपुर-दिल्ली फ्लाइट सेवा 16 जून से होगी शुरू,कल से मुंबई और बैंगलोर के लिए फ्लाइट

Kanpur New Terminal : नए टर्मिनल से कानपुर-दिल्ली फ्लाइट सेवा 16 जून से होगी शुरू,कल से मुंबई और बैंगलोर के लिए फ्लाइट
फाइल फोटो

कानपुर में नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन सीएम योगी द्वारा किया जा चुका है बस इंतजार था फ्लाइट्स कबसे नई टर्मिनल से आ जा सकेंगी तो इंतजार की घड़ियां खत्म हुई अब 7 जून से मुम्बई और बेंगलुरु के लिए उड़ान तो दिल्ली के लिए 16 जून से फ्लाइट की सेवा शुरू होने जा रही है.एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने शेड्यूल जारी किया है.


हाईलाइट्स

  • नई टर्मिनल से 16 जून से प्रस्तावित कानपुर से दिल्ली फ़्लाइट की सेवा
  • 7 जून से मुम्बई और बैंगलोर की फ्लाइट नए टर्मिनल से
  • कनेक्टिविटी पर चल रहा है काम

Kanpur-Delhi flight service starts from June 16 : नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों कानपुर के नए टर्मिनल भवन का शुभारंभ किया था और यकीन दिलाया था कि कानपुर औद्योगिक नगरी है यहां बेहतर कनेक्टिविटी के लिए कार्य जल्द पूरा किया जाएगा, जहां 16 जून से कानपुर दिल्ली फ्लाइट सेवा प्रस्तावित है वहीँ कल यानि 7 जून से मुंबई व बैंगलोर के लिए फ्लाइट नई टर्मिनल से उड़ान भरने लगेंगी.

अब नये टर्मिनल से करें यात्रा

कानपुर में नए टर्मिनल की सौगात के बाद इंतजार था फ्लाइटस के आवागमन का ,जिसका इंतजार भी अब समाप्त होने जा रहा है ,जहां यात्री पुराने एयरपोर्ट को छोड़कर अब 7 जून से नए टर्मिनल से मुंबई व बेंगलुरु के लिये उड़ान भरेंगे, वही कानपुर दिल्ली की फ्लाइट का एलान हो गया है, इसका शेड्यूल भी फाइनल कर दिया गया है जहां पहले स्पाइसजेट 90 सीटर वाला विमान लेकर दिल्ली जाता था लेकिन नई टर्मिनल से कानपुर दिल्ली के बीच 180 सीटर विमान उड़ान भरेगा.

कानपुर एयरपोर्ट डायरेक्टर संजय कुमार ने बताया कि कानपुर दिल्ली की फ्लाइट 16 जून इसका शेड्यूल प्रस्तावित है दिल्ली के लिए इंडिगो फ्लाइट सेवा शुरू कर सकता है, यहां विमान कम्पनियां लगातार संपर्क कर रही है, वहीं 7 जून यानि कल से मुंबई और बंगलुरू फ्लाइट के पैसेंजर नए टर्मिनल से उड़ान भर सकेंगे.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

कानपुर से दिल्ली फ्लाइट का समय

दिल्ली से कानपुर को उड़ेगा - दोपहर 1:05 बजे

कानपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा - दोपहर 2:05 बजे

कानपुर से दिल्ली को उड़ेगा - दोपहर 2:35 बजे

दिल्ली पहुंचेगा- दोपहर 3:35 बजे

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us