Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Dehat Police Crime: रक्षक ही बन गए भक्षक, भोगनीपुर इंस्पेक्टर ने तीन पुलिसकर्मियों सहित व्यापारी से लूट ली 50 किलो चांदी

Kanpur Dehat Police Crime:  रक्षक ही बन गए भक्षक, भोगनीपुर इंस्पेक्टर ने तीन पुलिसकर्मियों सहित व्यापारी से लूट ली 50 किलो चांदी
कानपुर देहात भोगनीपुर पुलिस ने व्यापारी से 50 किलो चांदी की लूट,एसपी देहात ने आवास पर मारा छापा

यूपी पुलिस का खेल बड़ा निराला एक बार फिर पुलिस चर्चा में है जब रक्षक ही बन जाए भक्षक तो आम इंसान का क्या होगा, कानपुर देहात में तैनात इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों पर 50 किलो की चांदी व्यापारी से लूट ले जाने का मामला सामने आया है ,जब पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया एसपी देहात ने तत्काल एसएचओ आवास पर छापेमारी मारकर लूटी हुई 50 किलो की चांदी बरामद की और आरोपित पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी है..


हाईलाइट्स

  • भोगनीपुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर ,दरोगा व हेड कांस्टेबल ने व्यापारी का पीछा कर लूटी चांदी
  • पीड़ित की शिकायत पर एसपी कानपुर देहात ने एसएचओ के आवास पर छापेमारी कर चांदी की बरामद
  • कानपुर देहात पुलिस का कारनामा, व्यापारी से लुटे 50 किलो की चांदी

Kanpur Dehat police looted 50 kilo silver from businessman : कानपुर देहात की भोगनीपुर पुलिस का काला चेहरा सामने आया है ,कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर ,दरोगा और हेड कांस्टेबल ने तीन दिन पहले फतेहपुर से आगरा जा रहे सर्राफा व्यापारी का पीछा कर 50 किलो की चांदी लूट ली और फरार हो गए ,वही पीड़ित ने इस मामले की शिकायत औरैया पुलिस से की, जहां औरैया पुलिस ने घटना की जानकारी कानपुर देहात पुलिस को दी ,इस मामले की गंभीरता समझते हुए एसपी कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति ने इंस्पेक्टर के आवास पर देर रात छापा मारा और लूटी हुई 50 किलो की चांदी बरामद की जिसके बाद इंस्पेक्टर समेत एक दरोगा को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है और उन पर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं तो वहीं हेड कॉन्स्टेबल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है.

 

भोगनीपुर पुलिस ने कार सवार व्यापारी का पीछा कर लूटी थी चांदी

जानकारी के मुताबिक बीती 6 जून को बाँदा निवासी व्यापारी मनीष सोनी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से आगरा जा रहे थे किसी गुप्त सूचना के आधार पर भोगनीपुर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह, दरोगा चिंतन कौशिक और हेड कांस्टेबल रामशंकर ने औरैया सीमा तक एक्सप्रेस वे पर पहुँचकर कार सवार व्यापारी को रोका उसके साथ फैमिली भी थी, आरोप है उसे रोककर कागज दिखाने के लिए कहा जहां पर व्यापारी कागज नहीं दिखा पाया तो पुलिसकर्मियों ने 50 किलो की चांदी लूट ली और उसे छोड़ दिया.जबकि व्यापारी के चालक को कुछ दूर ले जाकर छोड़ दिया.

Read More: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त

वही किसी को शक न हो इंस्पेक्टर ने अपने सरकारी आवास में एक बैग में चांदी को रख लिया अगले दिन पीड़ित ने इस मामले की शिकायत औरैया पुलिस से की ,पुलिस ने तत्काल कानपुर देहात पुलिस से संपर्क किया ,घटना की गंभीरता समझते हुए एसपी कानपुर देहात बीबीजिटीएस मूर्ति देर रात बाइक से भोगनीपुर इंस्पेक्टर के आवास पर छापा मारने के लिए पहुंचे जिससे किसी को शक ना हो , साथ ही एसपी औरैया चारु निगम भी पहुंची, एसपी को कमरे से व्यापारी से लूटी हुई 50 किलो की चांदी बरामद हुई, एसपी ने तत्काल इस मामले में विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं .

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

विभागीय कार्यवाही के आदेश

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

एसपी कानपुर देहात मूर्ति ने देर रात एसएचओ के आवास पर छापेमारी के दौरान कमरे से लूटी हुई 50 किलो की चांदी बरामद कर ली है, वही इस घटना में शामिल इंस्पेक्टर अजय पाल,दरोगा चिंतन कौशिक और हेड कांस्टेबल रामशंकर को निलंबित करने की भी कार्रवाई कर दी है, औरैया पुलिस इंस्पेक्टर व दरोगा को अपने साथ ले कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है, जबकि हेड कांस्टेबल फरार है जिसकी तलाश जारी है फिलहाल तीनो पर विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us