Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Kanpur Crime: कानपुर में 59 लाख की लूट के बाद चोरों का जलवा ! गांव में बार बालाओं का डांस और दावत, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Kanpur Crime: कानपुर में 59 लाख की लूट के बाद चोरों का जलवा ! गांव में बार बालाओं का डांस और दावत, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
टोयोटा शोरूम में 59 लाख की चोरी का हुआ खुलासा

कानपुर की कमिश्नरेट पुलिस ने आखिरकार टोयोटा शोरूम में हुई 59 लाख रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है. जहां पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर 28 लाख रुपये की नगदी बरामद की है.


हाईलाइट्स

  • महाराजपुर में कार शोरूम से हुई 59 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • टोयोटा शोरूम व अन्य शोरूम को भी बनाया था निशाना,महाराजपुर से धरे गए दो शातिर
  • 28 लाख 32 हज़ार रुपये की नगदी की बरामद, पुलिस में दोनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Police revealed the theft of 59 lakhs from car showroom : दिल्ली से लेकर कानपुर तक कार शोरूमो की रेकी करने वाले गिरोह के दो शातिरों को कानपुर की महाराजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये शातिर दिल्ली के अलावा कानपुर में भी कई शोरूमों की रेकी कर रहे थे और बड़े ही शातिराना ढंग से बीते दिनों महाराजपुर क्षेत्र  के टोयोटा शोरूम में 59 लाख की  चोरी की. जिसकी पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी.आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और कानपुर से ही दोनों को दबोच लिया गया.

4 जून को टोयोटा शोरूम में 59 लाख की चोरी

महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ज़री टोयोटा शोरूम में 4 जून को दो शातिर पीछे के रास्ते दीवार फांदकर इस शोरूम के अंदर दाखिल हुए. जिसके बाद अंदर रखा 59 लाख रुपए का कैश लेकर फरार हो गए. इस वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी. बड़ी चोरी की सूचना पर खुद पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड शोरूम पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई थी जहां टीम बनाकर शातिरों को जल्द पकड़ने के आदेश दिए थे.

26 दिन बाद पकड़े गए शातिर

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

करीब 26 दिन बाद महाराजपुर पुलिस को मुखबिर व लोकेशन के जरिये सूचना मिली कि शातिर महाराजपुर क्षेत्र में ही हैं .उसी लोकेशन के जरिये पुलिस ने दोनों शातिरों को दबोच लिया.जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने शोरूम में चोरी की वारदात कबूल ली. दोनों के पास से 28 लाख 32 हजार रुपए और 12 लाख 57 हजार रुपए की एफडी भी बरामद हुई है. पुलिस की पूछताछ में बताया गया कि पकड़े गए दोनों ही अभियुक्त शातिर चोर है इनका आपराधिक इतिहास है.पकड़े गए दोनों शातिर रंजीत और श्यामू है दोनों प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं .वही इन्होंने गांव जाकर वहां कुछ रकम का प्रयोग ऐसे किया जिसमें खाना खिलाया और अय्याशी के लिए बार बालाओं का नाच गाना कराया.

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

कार शोरूमो की कर रहे थे रेकी

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

यह दोनों शातिर कई दिनों से चकेरी में रुककर शोरूमों की रेकी कर रहे थे.जहां इन्होंने टोयोटा पर अपना हाथ साफ किया. यहां से चोरी करने के बाद दोनों अपने गांव चले गए थे जहां पर उन्होंने चोरी की रकम बार बालाओं व अय्याशी में कुछ रुपए खर्च कर दिए. इतना ही नहीं दोनों ने महराजपुर के अलावा पनकी में एक शोरूम में चोरी की भी वारदात कबूली.दिल्ली में भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं.

महाराजपुर में आये थे प्लॉट खरीदने

यह दोनों कानपुर के महाराजपुर में ही एक प्लॉट देखने आए थे. जहां पुलिस को मुखबिर की सूचना और लोकेशन के जरिये इन्हें ट्रेस कर इन तक पहुंचा जा सका और दोनों को गिरफ़्तार कर लिया गया .और इन पर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है.इस खुलासे से प्रभावित होकर पुलिस कमिश्नर ने पुलिस टीम को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us