Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UPPCL News : काम पर वापस लौटे बिजली कर्मी जल्द बहाल होगी सभी जगह सप्लाई

Fatehpur UPPCL News : काम पर वापस लौटे बिजली कर्मी जल्द बहाल होगी सभी जगह सप्लाई
Fatehpur UPPCL News

ऊर्जा मंत्री के साथ हुई वार्ता के बाद बिजली कर्मियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है. फतेहपुर के हाइड्रिल कालोनी में 16 तारीख़ से धरने पर बैठे बिजली कर्मी अपने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर हड़ताल समाप्त कर वापस काम पर लौट गए हैं.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के कई उपकेंद्रों में 48 घण्टे से बाधित है सप्लाई..
  • हड़ताल समाप्त की घोषणा पर आम जनता ने ली राहत की सांस..
  • काम पर वापस लौटे बिजली कर्मी, जल्द नॉर्मल होगी सप्लाई..

Fatehpur UPPCL News : ऊर्जा मंत्री के साथ हुई वार्ता के बाद बिजली विभाग के कर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली है. उत्तर प्रदेश संयुक्त विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के बैनर तले 16 तारीख से पूरे प्रदेश में बिजली कर्मियों ने हड़ताल कर रखी थी. संघर्ष समिति के केंद्रीय नेतृत्व और ऊर्जा मंत्री के बीच कई दौर की वार्ता हुई लेकिन हर बार वार्ता विफल हो रही थी. 

शनिवार देर रात भी ऊर्जा मंत्री के आवास पर हुई वार्ता विफल हो गई थी रविवार को एक बार फिर ऊर्जा मंत्री के साथ बिजली संगठन के उच्च पदाधिकारियों ने बैठक की जिसके बाद संघर्ष समिति ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया. फतेहपुर के हाइड्रिल कॉलोनी में हड़ताल पर बैठे बिजली कर्मी भी केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद वापस काम पर लौट गए..

संघर्ष समिति के पदाधिकारी अवर अवर अभियंता नरेंद्र नाथ मौर्य ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुई वार्ता सफल हुई है मंत्री ने हड़ताल के दौरान बिजली कर्मियों के विरुद्ध हुई कार्रवाइयों को समाप्त करने का निर्देश दिया है. साथ ही जिन 14 सूत्री मांगों को लेकर हमारा संगठन धरना दे रहा था उन मांगों पर भी चर्चा करने के लिए ऊर्जा मंत्री तैयार हुए हैं.

जिसके बाद हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने हड़ताल समाप्त करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया फतेहपुर जिले के कई बिजली उपकेंद्रों में आपूर्ति बाधित चल रही है. सभी लोग काम पर वापस लौट रहे हैं जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त कर सप्लाई बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us