Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:शैतान पहुँचे कचेहरी..बड़ी संख्या में एसपी ने किए उपनिरीक्षकों के तबादले..!

फतेहपुर:शैतान पहुँचे कचेहरी..बड़ी संख्या में एसपी ने किए उपनिरीक्षकों के तबादले..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

मंगलवार रात एसपी प्रशान्त वर्मा ने बड़ी संख्या में उपनिरीक्षको के तबादले किए...तबादले की पूरी सूची देखें युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:मंगलवार रात पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने एक बार फ़िर बड़ी संख्या में उपनिरीक्षको के तबादले किए।चौकी, थानों में सालों से जमे कुछ उपनिरीक्षक भी इस बार एसपी की नज़र से बच नहीं पाए।

ये भी पढ़े-यूपी:एक दर्जन IPS अफसरों के तबादले...कई जिलों के कप्तान भी बदले..विक्रांतवीर होंगे उन्नाव के नए एसपी।

मंगलवार रात चली एसपी की तबादला एक्सप्रेस में कुल 20 उपनिरीक्षको का 'स्टेशन' इधर से उधर हो गया। सबसे ज़्यादा चर्चा किशनपुर थाना क्षेत्र के विजईपुर चौकी की रही।यहां क़रीब 20 माह से चौकी प्रभारी के पद पर जमे रहे उपनिरीक्षक शैतान सिंह को अब सदर कोतवाली क्षेत्र की कचेहरी चौकी का इंचार्ज बना दिया गया है।

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

आपको बता दे कि विजईपुर चौकी आज से क़रीब 20 माह पहले उस वक़्त सुर्खियों में आई थी जब तत्कालीन चौकी प्रभारी कुँवर बेधड़क सिंह ने उसी चौकी में तैनात एक दीवान को आपस मे हुए वाद विवाद के बाद चौकी के अंदर ही गोली मार दी थी।इस वक़्त कुँवर बेधड़क हत्या के आरोप में जेल में बन्द है।बेधड़क के बाद ही शैतान सिंह को विजयीपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया था।

Read More: Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार

इसके अलावा जेल रोड चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश सिंह को थाना खागा, किशन सिंह को प्रभारी चौकी बहुआ थाना ललौली से थाना कोतवाली, विनोद कुमार मिश्रा को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी जेल रोड, प्रशान्त कटियार को थाना खागा से चौकी प्रभारी हंसवा थाना थरियांव स्थान्तरित किया गया है।

Read More: UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

आपको बता दे कि हाल ही में पुलिस लाइन से हंसवा चौकी इंचार्ज के रूप में स्थान्तरित किए गए एसआई तपेश कुमार मिश्रा का तबादला आज जारी हुई इस नई सूची के अनुसार रद्द कर दिया गया है।अब वह फिर से पुलिस लाइन में ही रहेंगे।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली....
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Follow Us