Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:भैरवनाथ के राजनीतिक किले को ढहा राघवेंद्र बने प्रबंधक..भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ चुनाव.!

फ़तेहपुर:भैरवनाथ के राजनीतिक किले को ढहा राघवेंद्र बने प्रबंधक..भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ चुनाव.!
फोटो-युगान्तर प्रवाह

भैरवनाथ इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति में आए अविश्वास के बाद आज हुए चुनाव में नई प्रबंध समिति ने अपने अध्यक्ष और प्रबंधक की नियुक्ति कर बीस बरस से प्रबंधक की कुर्सी में काबिज़ पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह को हटा दिया है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की Exclusive रिपोर्ट..

फ़तेहपुर: श्री भैरवनाथ इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति में आए अविश्वास प्रस्ताव के बाद शुक्रवार को चुनाव के बाद नई प्रबंध समिति ने विद्यालय के नए अध्यक्ष और प्रबंधक की नियुक्ति कर दी और बीस बरस से समिति के प्रबंधक के रूप में काबिज़ पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह को हटा दिया गया।समिति ने नए प्रबंधक के रूप में राघवेंद्र सिंह को चुना है।

यह भी पढ़े:इंसानियत शर्मसार-डॉक्टरों ने तिमारदारों की लात घूंसों से पिटाई!पूरे अस्पताल में व्याप्त हो गया डर व दहशत का माहौल.!

शुरुआती गहमागहमी के साथ शुरू हुए चुनाव में कुल 24 सदस्य उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया में पर्यवेक्षक हेमंत तिवारी और निर्वाचन अधिकारी के रूप में राजकीय इंटर कॉलेज फ़तेहपुर के प्रधानाचार्य उदय प्रभात ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराया।युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए निर्वाचन अधिकारी उदय प्रभात ने बताया कि रजिस्ट्रार चिट फंड सोसाइटी प्रयागराज की ओर से हमें तीस सदस्यों की सूची मिली थी जिसमें कुल चौबिस लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।उन्होंने कहा कि नई प्रबंध समिति ने समित के अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र भान सिंह और प्रबंधक राघवेंद्र सिंह को बनाया है।

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ चुनाव...

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

जिले के नरैनी गांव में स्थित श्री भैरवनाथ इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव पूरा विद्यालय परिसर और उसके आस पास का एरिया शुक्रवार को छावनी में तब्दील हो गया।तीन थानों की पुलिस सीओ थरियांव पूरी चुनाव प्रक्रिया होने तक मौके पर मौजूद रहे तथा किसी भी अराजकतत्व को विद्यालय के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया।

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

क्या रहा है श्री भैरवनाथ इंटर कॉलेज का इतिहास...

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

मार्च 1962 को चंद्रभूषण सिंह ने अपनी 36 बीघे 5 बिस्वा और 5 कसी ज़मीन लगाकर श्री भैरवनाथ इंटर कॉलेज की स्थापना की थी।उनका यह मानना था कि किसी भी गांव का विकास तभी हो सकता है जब गांव के बच्चों को गांव में ही सही शिक्षा देकर शिक्षित किया जा सके। आपको बतादें कि विद्यालय के नवनिर्वाचित प्रबंधक राघवेंद्र सिंह स्थापना करने वाले चंद्रभान सिंह के परिवारिक हैं।

आख़िर क्यों आया प्रबंध समिति पर अविश्वास प्रस्ताव...

श्री भैरवनाथ इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति में प्रबंधक की कुर्सी पर बीस बरस से काबिज़ जगनायक सिंह यादव को आज हुए चुनाव के बाद प्रबंधक के  पद से हटा दिया गया।

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए नवनिर्वाचित प्रबंधक राघवेंद्र सिंह उर्फ लाला सिंह ने बताया है कि सन 1998-99 में जगनायक सिंह प्रबंध समिति के प्रबंधक बने थे उसके बाद से आज तक उन्होंने कभी भी किसी प्रकार का कोई हिसाब समित के अन्य पदाधिकारियो व सदस्यों को नहीं दिया।यहाँ तक कि समित के खाते को एकल खाते के रूप में संचालित करते हुए संचालित करते रहे साथ ही विद्यालय के कर्मचारियों को बंधुआ मजदूर समझते हुए काम कराते थे,और अपमानित करते रहे जिसकी वज़ह से समित ने अविश्वास प्रस्ताव का फैसला लिया था।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us