Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Pradeep Singh: फतेहपुर में चार दिन से गायब प्रदीप सिंह की खोज में प्रशासन बैकफुट में ! गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने किया डीएम आवास का घेराव

Fatehpur Pradeep Singh: फतेहपुर में चार दिन से गायब प्रदीप सिंह की खोज में प्रशासन बैकफुट में ! गुस्साए सैकड़ों ग्रामीणों ने किया डीएम आवास का घेराव
फतेहपुर प्रदीप सिंह चौहान लापता चार दिन बाद पुलिस के हांथ खाली : फोटो प्रदीप सिंह दाहिने

Fatehpur Pradeep Singh Missing News: यूपी के फतेहपुर में लापता युवक प्रदीप सिंह चौहान का चार दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है. आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों सहित डीएम आवास का घेराव कर प्रशासनिक हीलाहवाली का आरोप लगाया है.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर शहर से लापता हुआ युवक चार दिन बाद भी कोई सुराग हांथ नहीं
  • गुस्साए ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय का किया घेराव, न्याय के लिए किया प्रदर्शन
  • प्रदीप सिंह के परिजनों ने पुलिस पर हीलाहवाली का लगाया आरोप

Fatehpur Missing Pradeep Singh Chauhan News: यूपी के फतेहपुर में दिनदहाड़े गायब हुए प्रदीप सिंह चौहान का चार दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस की हिलहवाली के चलते चुरियानी सामयाना के ग्रामीणों सहित परिजनों ने डीएम आवास का घेराव किया. प्रशासनिक गतिविधियों को लेकर कई समाजसेवियों ने भी अपना विरोध व्यक्त किया है. भारी विरोध के कारण जिलाधिकारी आवास पर देखते ही देखते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया. मौके पर पहुंचे एएसपी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ.

पुलिस की कार्यशैली से भड़के ग्रामीण, प्रशासन पर लगाया आरोप

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चुरियानी सामयाना के प्रदीप सिंह चौहान (28) के अचानक शहर से गायब हो जाने और चार दिन बाद भी पुलिस की हीलाहवाली के चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया. रविवार को परिजनों सहित गुस्साए ग्रामीणों ने सिविल लाइंस स्थित डीएम आवास का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. स्थिति को बिगड़ते देख भारी संख्या में पुलिस बल जिलाधिकारी के आवास में एकत्रित हो गया.

ग्रामीण और पुलिस कर्मियों के बीच इस घटना को लेकर कहासुनी भी हुई. बताया जा रहा है कि इस विरोध प्रदर्शन में कई समाजसेवी भी आए जिन्होंने प्रशासन को उचित कार्रवाई न करने के कारण आड़े हाथों लिया. गौरतलब है कि बीते बुधवार को शाम करीब 6 बजे के आस आसपास सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव मोड़ के पास चोलामंगलम कंपनी की किस्त लेने गया था प्रदीप जिसके बाद से उसका कुछ भी पता नहीं चला है.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

एएसपी के आश्वासन के बाद शांत हुए ग्रामीण परिजन

Read More: Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल

डीएम आवास का घेराव करने पहुंचे ग्रामीण लगातार न्याय की मांग कर रहे थे जिसको लेकर एएसपी विजय शंकर मिश्र और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे. प्रदीप के चाचा शिवदीप सिंह बताते हैं कि एएसपी ने उन लोगों को उचित कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया है. बताया जा रहा है कि विजय शंकर मिश्र ने और अधिक टीम गठित करते हुए प्रदीप को जल्द से जल्द खोजने की बात कही है.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us