Fatehpur News: यूपी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची जारी ! फतेहपुर में भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इन्हें बनाया BJP जिलाध्यक्ष
Fatehpur BJP Jiladhyksh: यूपी भाजपा ने नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. कानपुर क्षेत्र के फतेहपुर जिले के नए जिलाध्यक्ष के रूप में मुखलाल पाल को नियुक्त किया गया है.
हाईलाइट्स
- यूपी भाजपा भाजपा जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कई क्षेत्रों के बदले समीकरण
- यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को जारी की नई सूची
- फतेहपुर के जिलाध्यक्ष रहे आशीष मिश्रा की जगह मुखलाल पाल को नई जिम्मेदारी
Fatehpur UP BJP Jiladhyksh List: यूपी में भाजपा जिलाध्यक्षों की नई नियुक्ति को लेकर चल रहे उहापोह में शुकवार को विराम लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) ने सूची जारी कर दी है. नई सूची में कई क्षेत्रों के जिलाध्यक्ष बदले गए हैं. माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर नए समीकरण बनाए गए हैं. फतेहपुर के BJP जिलाध्यक्ष रहे आशीष मिश्रा की जगह मुखलाल पाल (Mukhlal Pal) को नियुक्त करते हुए नई जिम्मेदारी दी गई है.
कौन हैं मुखलाल पाल जिन्हें भाजपा ने बनाया फतेहपुर का जिलाध्यक्ष (Who is Mukhlal Pal)

मुखलाल पाल को जिलाध्यक्ष बनाकर बीजेपी ने लगाया पिछड़े वर्ग प रदांव
भाजपा जिलाध्यक्ष के सिलेक्शन को लेकर भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 को साधने का प्रयास कर रही हैं. ब्राह्मण जिलाध्यक्ष अध्यक्ष को छोड़ इस बार ओबीसी वर्ग पर बीजेपी ने अपना दांव लगाया है. मुखलाल पाल (Mukhlal Pal) की ताजपोशी के साथ ये भी निश्चय हो गया कि लोकसभा चुनाव में किसी भी सामान्य वर्ग की दावेदारी बीजेपी स्वीकार नहीं करेगी और फिर से पिछड़े वर्ग में ही अपना दांव लगाएगी. फतेहपुर की राजनीतिक विरोधाभास को लेकर भी जिलाध्यक्ष की ताजपोशी को देखा जा सकता है
