Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: न्याय की आस में आखिर एक मां की सुनी प्रशासन ने ! ढाई वर्ष बाद बेटी के शव को कब्र से निकाला गया बाहर, सामने आएगी अब सच्चाई

Fatehpur News: न्याय की आस में आखिर एक मां की सुनी प्रशासन ने ! ढाई वर्ष बाद बेटी के शव को कब्र से निकाला गया बाहर, सामने आएगी अब सच्चाई
फतेहपुर में महिला के शव को ढाई साल बाद कब्र से निकाला गया बाहर : फोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर के ललौली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बेटी के साथ ससुरालीजनों ने किए अन्याय के आरोप में एक माँ ढाई साल तक कानून के चक्कर काटती रही. अब जाकर ढाई वर्ष पहले हुई बेटी की मौत के मामले में जांच शुरु की गई. प्रशासन के निर्देश पर करीब ढाई साल बाद उस महिला के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के ललौली में ढाई वर्ष पहले एक महिला की सन्दिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत
  • ससुरालीजनों ने मायके पक्ष को बिना बताए दफना दिया था शव, मृतक की माँ ने हत्या का लगाया था आरोप
  • ढाई वर्ष बाद प्रशासन के निर्देश पर महिला के शव को कब्र से निकाला गया बाहर,शुरू हुई जांच

Fatehpur Lalauli Thana News: अक्सर दहेज को लेकर मामले सामने आते रहते हैं. कई बार ससुरालीजन अपनी बहू के साथ अत्याचार के साथ ऐसी हरकत कर डालते हैं जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती है. फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव में एक माँ ने ढाई वर्ष पहले हुई बेटी की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया था. ढाई वर्ष बाद इस मामले में बेटी के शव को प्रशासन के निर्देश पर कब्र से बाहर निकालकर जांच शुरू करवाई है.

 

ढाई वर्ष पहले हुई थी मौत, पति ने मायके पक्ष को बिना बताए दफना दिया था शव

फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला की ढाई वर्ष पहले सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. ससुरालीजनों ने मायके पक्ष को बिना बताए शव को दफना दिया था. जिस पर महिला की माँ ने हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की थी.  ढाई वर्ष बाद उस माँ को न्याय को लेकर उम्मीद जागी है.

Read More: Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

मृतक महिला की माँ को किया गुमराह,नहीं बताई कैसे हुई मौत

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे

दरअसल फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मुत्तौर गांव निवासी तेफुल कुरैशी का निकाह चित्रकूट की रहने वाली रहीशा से साल 2013 में हुआ था. बताया जा रहा है कि 26 मार्च 2021 में रहीशा की सन्दिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी. ससुरालीजनों पर आरोप है कि मायके पक्ष को बिना बताए उसके शव को दफन कर दिया. जब मृतक महिला की माँ को जानकारी हुई तो उसने पूछने का प्रयास किया लेकिन उसे गुमराह किया जाने लगा.

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

मृतक महिला की माँ ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ससुरालीजनों की तरफ से सच्चाई छिपाने पर मृतक महिला की मां ने अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए 21 जून 2022 को चित्रकूट के थाना रैपुरा में दहेज हत्या कर दफना देने का आरोप लगाते हुए दामाद तैफुल समेत सौतेली बेटी अनीशा, देवर मोहम्मद इरफान और मुन्नी उर्फ सोमवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. मामला फतेहपुर का होने के चलते इस मामले में आयोग ने विवेचना ललौली ट्रांसफर कर दी. फतेहपुर डीएम श्रुति के आदेश पर टीम गठित कर ढाई वर्ष बाद महिला की कब्र को खुदवा कर शव को बाहर निकालवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. और इस गम्भीर प्रकरण की जांच शुरू की गई. माना जा रहा है जल्द ही पता चल जाएगा कि महिला की मौत कैसे हुई थी.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में करोड़ों की विवादित जमीन पर कब्जे और पैमाइश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ...
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Follow Us